AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मेवाड़ के रास्ते मानसून ने राजस्थान में किया प्रवेश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 25, 2024
Reading Time: 1 min read
monsoon entered in rajasthan today


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीती रात मेवाड़ में कई जगह बरसे बादल, बड़ीसादड़ी में 64 मिलीमीटर बारिश

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार आज 25 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मेवाड़-हाड़ौती के रास्ते राजस्थान में प्रवेश कर लिया। मौसम विभाग ने मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की आज मंगलवार दोपहर अधिकृत घोषणा की है। मानसून राजस्थान में प्रवेश करने के साथ ही मेवाड़ में भी छा गया है।(monsoon entered in rajasthan today)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से पांच दिन देरी से मानसून ने राजस्थान में प्रवेश किया है। मौसम विभाग ने इस साल 20 जून को मानसून के राजस्थान में प्रवेश की संभावना जताई थी। उसके बाद 25 जून तक मानसून के मेवाड़ में छाने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था।

प्री-मानसून के बादलों ने बरसायी मेहरबानी, बड़ीसादड़ी में 64 mm बारिश

बीती रात मेवाड़ सहित प्रदेश के कई स्थानों पर प्री-मानसून के बादलों ने मेहरबानी बरसायी। मेवाड़ में सर्वाधिक चित्तौड़ जिले के बड़ीसादड़ी में 64 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि झालावाड़ के भीमसागर में 80 मिलीमीटर बारिश हुई। आज उदयपुर कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मेवाड़ में चित्तौड़ जिले में प्री-मानसून का ज्यादा असर नजर आया। जिले में कई जगह तेज बारिश का दौर बना रहा।

दोपहर बाद मेघगर्जन व बारिश की गतिविधियां होने की प्रबल संभावना

आज भी उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन व बारिश की गतिविधियां होने की प्रबल संभावना है। उदयपुर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 27 जून से मेघगर्जन-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा 27-29 जून को कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

24 घंटें में कई जगह बरसे बादल

भीमसागर झालावाड़ 80, पचपहाड़ 64, बड़ीसादड़ी चित्तौड़ 64, कपासन 54, भोपालसागर 46, निम्बाहेड़ा 62, चित्तौड़ 39, उदयपुर शहर 4, भींडर 40, मदार 5, उदयसागर 22, वल्लभनगर 23, कानोड़ 38, कुराबड़ 18,देवास 14, जयसमंद 11, प्रतापगढ़ 26 वागन डेम 33, जाखम डेम 60, छोटी सादड़ी 53, गादोला 42, लसाड़िया 55, राजसमंद 11, नंदसमंद 23, बांसवाड़ा माही डेम 33, दानपूर 23, ओबरी 26, डूंगरपुर धंबोला 46, सागवाड़ा 23 मिलीमीटर बारिश हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newschance of rain in rajasthanimd updatelatest news in hindimausam news udaipurmonsoon entered in rajasthan todaypre-monsoon rain rajasthanrain forcast imdrain in Udaipur division todayrajasthan newsUdaipur newsudaipur news updateweather udaipurweather update news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .