एआर लाइव न्यूज। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) ने राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के बैंक मैनेजर और असिस्टेंट बैंक मैनेजर के खिलाफ 3 करोड़ 21 लाख रूपए के किसान क्रेडिट कार्ड लोन घोटाले की एफआईआर दर्ज की है। मामला जैसलमेर के पोकरण स्थित राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक सतयाया ब्रांच का है। (KCC loan scam in rajasthan marudhara gramin bank)
बैंक की आंतरिक जांच में बैंक मैनेजर शील कुमार और असिस्टेंट बैंक मैनेजर सतीश नंदा की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। इसके बाद बैंक के महाप्रबंधक विजिलेंस संजीव कुमार की रिपोर्ट पर सीबीआई ने शील कुमार और सतीश नंदा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि बैंक मैनेजर और असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने 3 करोड़ 21 लाख 42 हजार रूपए के के 38 किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन फर्जी भू दस्तावेजों के आधार पर पास कर दिए।
नक्शे से लेकर गिरदावरी तक जमीन के सभी दस्तावेज फर्जी, फिर भी पास हो गए लोन
सीबीआई में दर्ज एफआईआर के अनुसार राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक की आंतरिक जांच में पाया गया कि वर्ष 2022 में जैसलमेर के पोकरण स्थित सतयाया ब्रांच के बैंक मैनेजर शील कुमार और असिस्टेंट बैंक मैनेजर सतीश नंदा ने 38 केसीसी लोन ऐसे पास किए थे, जिनमें फर्जी दस्तावेज लगाए गए थे। मैनेजर शील कुमार और असिस्टेंट मैनेजर सतीश नंदा ने ये सभी लोन तय मानकों की पालना किए बगैर पास किए।
जांच में पाया गया कि इन 38 लोन में लैंड सर्टिफिकेट से लेकर गिरदवारी, सर्च रिपोर्ट और नक्शा सभी दस्तावेज फर्जी लगाए गए थे। इस प्रकार बैक एडवोकेट, लोन प्राप्तकर्ताओं सहित अन्य के साथ मिलीभगत कर बैंक मैनेजर शील कुमार और असिस्टेंट बैंक मैनेजर सतीश नंदा ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 3 करोड़ 21 लाख 42 हजार रूपए के 38 केसीसी लोन पास किए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


