उदयपुर शहर में कार पर छज्जा गिरा
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कई दिनों के इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुजरात और मध्यप्रदेश में गति पकड़ी है। इससे राजस्थान में भी जल्द मानसून के प्रवेश की उम्मीद जगी है। (Pre-monsoon rain in udaipur)
मानसून के आने से पहले सोमवार को उदयपुर सहित प्रदेश में कई जगह प्री-मानसून की बारिश हुई। उदयपुर शहर और आसपास के गांवों में सुबह से ही रूक रूक कर हल्की बारिश का दौर बना रहा। बीती रात भी कुछ जगह हल्की बारिश हुई। उदयपुर जिले के पीछले 24 घंटों में उदयसागर 45, डाया में 30, केजड़ 32, ऋषभदेव 35, सेमारी 24, जयसमंद 10, झाड़ोल 5, कोटड़ा 21, नाई में 5, उदयपुर शहर में 3 मिलीमीटर बारिश हुई।
शहर के छोटी ब्रह्मपुरी में छज्जा गिरा, कार क्षतिग्रस्त
प्री-मानसून की हल्की बारिश में सोमवार सुबह उदयपुर शहर में सुरजपोल क्षेत्र में स्थित छोटी ब्रह्मपुरी में एक मकान का छज्जा गिर गया। यहां खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। शहर में बारिश के दौरान ऐसे हादसे होने आम बात हो चुकी है। संयोग यह रहा कि छज्जा गिरने के समय कोई व्यक्ति यहां से गुजर नहीं रहा था।

27 जून से मेघगर्जन-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज जोधपुर, उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन व बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। आज उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 27 जून से मेघगर्जन-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा 27-28 जून को कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
प्रदेश में कई जगह हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश नावां नागौर में 68 मिलीमीटर व पूर्वी राजस्थान के मालपुरा टोंक में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


