एआर लाइव न्यूज। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। सोमवार सुबह सदन में राष्ट्रगान से सत्र की शुरूआत हुई। इसके बाद सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। पीएम मोदी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली। मोदी के बाद उनकी कैबिनेट के लोकसभा सांसद सहित अन्य सांसदों ने शपथ ग्रहण की।(18th loksabha first session start from today)
शपथ ग्रहण के दौरान जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बुलाया गया तो विपक्ष ने नीट मुददे को लेकर NEET-NEET शेम-शेम बोलना शुरू कर दिया। विपक्ष नीट पेपर लीक में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर चुका है।

जिम्मेदार विपक्ष की देश को जरूरत है
सत्र शुरू होने से पहले संसद पहुंचे पीएम मोदी ने कहा देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरूरी है। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। देश को एक जिम्मदार विपक्ष की जरूरत है।
सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भाजपा सांसद भर्तुहरि महताब को आज सोमवार सुबह 10 बजे प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


