AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जिंक बैटरी विकसित करने के लिए हिंदुस्तान जिंक का अमेरिका की कंपनी के साथ हुआ MoU

Lucky Jain by Lucky Jain
June 21, 2024
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc signed MoU with US based AEsir Technologies for next generation zinc batteries


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक द्वारा वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में महत्वपूर्ण कदम

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने जिंक बैटरी प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञता रखने वाली अमेरिका की कंपनी एईएसआईआर टेक्नोलॉजीज, आइएनसी के साथ एमआयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के तहत हिंदुस्तान जिंक एईएसआईआर टेक्नोलॉजीज को जिंक की प्राथमिकता से आपूर्ति करेगा, जो नेक्स्ट जेनेरेशन बैटरियों के लिए एक प्रमुख रॉ मैटेरियल है।(Hindustan Zinc MoU with AEsir Technologies)

जिंक आधारित बैटरियां एडवांस एनर्जी स्टोरेज का बेहतर विकल्प हैं, जिसका न सिर्फ रखरखाव आसान है, बल्कि इसकी लाइफ भी 20 वर्ष है। जिंक बैटरियां अन्य धातुओं की तुलना में व्यापक तापमान सहनशीलता और लंबी अवधि 3.72 घंटे के लिए बेहतर बैकअप पावर प्रदान करती हैं। साथ ही गैर-ज्वलनशील सामग्रियों, हवा और पानी के प्रति गैर-प्रतिक्रियाशील और किसी प्रकार का हानिकारक धुआं नहीं छोड़ती हैं। जिससे अधिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

जिंक बैटरी एडवांस एनर्जी स्टोरेज का बेहतर विकल्प

हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि एईएसआईआर टेक्नोलॉजीज के साथ यह साझेदारी एक और महत्वपूर्ण कदम है। एईएसआईआर टेक्नोलॉजीज के सीईओ और सह-स्थापक रैंडी मूर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिंक बैटरी एनर्जी स्टोरेज के बारे में सबसे अच्छा प्रयोग है। एईएसआईआर की निकेल जिंक बैटरियां उच्च-स्तरीय रक्षा क्षेत्र, एयरोस्पेस और समुद्री सहित रीन्यूवल एनर्जी, डेटा सेंटर और 5जी टेलीकॉम आदि के लिए भरोसेमंद और सफल साबित हुई हैं। हम इस क्षेत्र में बेहतरीन नवाचार कर रहे हैं। हिंदुस्तान जिंक के साथ यह MoU नेक्स्ट जेनेरेशन की निकल जिंक बैटरी के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें : हिंदुस्तान जिंक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: AEsir Technologies Incar live newshindustan zincHindustan Zinc Limited (HZL)Hindustan Zinc signed MoU with US based AEsir Technologieslatest news in hindinext generation zinc batteriesudaipurUdaipur newsudaipur news updateUS based AEsir Technologieszinc batteries

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .