AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

योगमय हुई झीलों की नगरी: जिले भर में मनाया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Lucky Jain by Lucky Jain
June 21, 2024
Reading Time: 1 min read
10th International Yoga Day celebrated in Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में बनेगा योग को समर्पित चौराहा : गांधी ग्राउण्ड में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक व पंचायत मुखयलयों पर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने भागीदारी निभाई। (10th International Yoga Day celebrated in Udaipur)

गांधी ग्राउण्ड में राजस्व मंत्री एवं जिला प्रभारी हेमन्त मीणा, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल के आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम शिथिलन क्रियाओं का अभ्यास हुआ। इसके पश्चात खड़े रहकर किए जाने वाले तथा उसके पश्चात बैठकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया।

default

उदयपुर में बनेगा योग को समर्पित चौराहा

कार्यक्रम संयोजक डॉ.शोभालाल औदिच्य ने उदयपुर शहर में योग को समर्पित चौराहा विकसित किए जाने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया। इस पर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि निश्चित रूप से योग समर्पित चौराहा विकसित होना चाहिए। इससे आमजन को योग के लिए प्रेरणा मिलेगी, सांसद ने उदयपुर में योग को समर्पित चौराहा विकसित किए जाने की घोषणा की।

जिले भर में 1 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने किया योग

योग के जिला नोडल अधिकारी डॉ.शोभालाल औदिच्य ने बताया कि जिले भर में 1 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर सहित विभिन्न विभागों, संस्थाओं, संगठनों की ओर से कुल 5491 स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में कुल 1 लाख 22 हजार 765 प्रतिभागियों ने योग किया। जिसमें 38 हजार 660 महिला एवं 84 हजार 105 पुरूष प्रतिभागी शामिल हुए। वहीं 18 वर्ष से कम आयु के 38930 एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के 44860 प्रतिभागियों ने भी योग के प्रति उत्साह दिखाया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 10th International Yoga Day10th International Yoga Day celebrated in Udaipurar live newsinternational yoga dayInternational Yoga Day 2024International Yoga Day program at gandhi ground udaipurInternational Yoga Day program in udaipurlatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .