हरियाणा के बदमाशों की उदयपुर पर नजर : लगातार तीसरी बड़ी वारदात में हुआ हरियाणवी गैंग का खुलासा
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की प्रतापनगर पुलिस ने नौ राज्यों में 100 से अधिक चोरी कर चुके कुख्यात चोर सतपाल फौजी और उसके गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने उदयपुर एयरपोर्ट के डीजीएम (संचार) के घर से करीब 20 लाख रूपए से अधिक कीमत के ज्वैलरी चोरी की थी। udaipur police arrest thieves gang
इस वारदात के खुलासे से एक बात स्पष्ट होती दिखायी दे रही है कि हरियाणा के बदमाशों की नजर उदयपुर पर पड़ गयी है। क्यों कि यह लगातार तीसरी वारदात है, जिसमें हरियाणा के कुख्यात बदमाशों का खुलासा हुआ है। प्रतापनगर पुलिस ने ही दो दिन पहले एक महिला के अपहरण की फिराक में उदयपुर आए हरियाणा के नूंह और फरीदाबाद निवासी पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। 21 मार्च को जैनम ज्वैलर्स के मालिक की हत्या और लूट में भी हरियाणा के बदमाशों के होने का ही खुलासा हुआ था। अब सतपाल सिंह फौजी की गिरफ्तारी से खुलासा हुआ है कि 30 मार्च में उदयपुर में एयरपोर्ट डीजीएम के घर से जो बड़ी चोरी हुई थी, उसे भी हरियाणा के बदमाशों ने ही अंजाम दिया था।
गूगल पर पॉश इलाके सर्च करता, लग्जरी कारों में आकर चोरी कर तुरंत शहर छोड़ देता
थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि हरियाणा का मानेरस निवासी सतपाल सिंह (43) उर्फ सतपाल फौजी पुत्र ओमपाल, जितेन्द्र उर्फ जॉनी (30) पुत्र मुरारीलाल सोनी, महेन्द्रगढ़ निवासी विकास शर्मा (36) उर्फ पवन पुत्र दामोदर, विक्रमजीत (31) पुत्र रामचन्द्र को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुखिया सतपाल सिंह है। बदमाशों ने 30 मार्च 2024 को उदयपुर में एयरपोर्ट अथॉरिटी के डीजीएम संचार पवन शुक्ला के सुंदरवास स्थित फ्लैट से दिनदहाड़े करीब 20 लाख रूपए कीमत के हीरे-सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे। बदमाशों की निशानदेही पर करीब 10 लाख रूपए कीमत के जेवर बरामद कर लिए गए हैं।
सतपाल फौजी रहने वाला मानेसर हरियाणा का रहने वाला है, वह इतना शातिर है कि एक शहर से दूसरे शहर लग्जरी कार से ही सफर करता है। सतपाल और उसके गिरोह के बदमाश गूगल के जरिए बड़े शहरों के पॉश कॉलोनियों को सर्च करते थे। फिर उनकी लग्जरी कारों से पॉश कॉलोनी में घूमते, सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोगों को चकमा देकर अपार्टमेंट में घुसते और जिस भी फ्लैट में ताला मिलता, उसमें वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के बाद आरोपी तत्काल शहर छोड़ देते थे।
फौज छोड़कर गांव लौटा और बना ली गैंग
पुलिस ने बताया कि सतपाल सिंह फौजी पहले फौज में था। उसने फौज छोड़ दी और उसके हरियाणा स्थित घर लौट आया। गांव लौटने के बाद उसने गिरोह बनाया और अपराध जगत मे सक्रिय हो गया। सतपाल ने उत्त्तरप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में ताबड़तोड़ वारदातें की। सतपाल सिंह के खिलाफ हत्या, चोरी, लूट, डकैती एवं नकबजनी के 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। udaipur police arrest thieves gang of haryana. haryanvi criminal gang commit crime in udaipur
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


