AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आठ दिन से गुजरात में अटका हुआ है मानसून

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 18, 2024
Reading Time: 1 min read
monsoon update 2024


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सहित कई राज्यों में मानसून के आने को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। सबसे अहम बात यह है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 10 जून से गुजरात के दक्षिणी हिस्से में अटका हुआ है। इस कारण मानसून के राजस्थान में देरी से प्रवेश की संभावना भी नजर आ रही है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 30 मई को केरल में दस्तक दी थी। (monsoon update 2024)

मानसून मानचित्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस साल 10 जून को गुजरात में प्रवेश किया था। दक्षिणी हिस्से से प्रवेश के बाद मानसून गुजरात में ही अटक कर रह गया। आज भी मानसून दक्षिणी गुजरात में अटका हुआ है। गुजरात का अधिकांश हिस्सा भी अभी भी मानसून से अछुता है ऐसे में गुजरात के लोगों को भी मानसून के आगे बढ़ने का इंतजार है। मध्यप्रदेश में भी मानसून को लेकर इंतजार बना हुआ है। गुजरात-मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह छाएगा तब राजस्थान में प्रवेश करने की उम्मीद पूरी हो सकेगी।

sanchi fireworks shop in udaipur

राजस्थान में तय समय पर प्रवेश की उम्मीद कम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था उसमें बताया था कि 20 जून तक राजस्थान में मानसून की एंट्री हो सकती है और 25 जून तक मेवाड़ के अधिकांश हिस्से में मानसून के छाने की संभावना है, लेकिन पिछले आठ दिनों से मानसून की गति से लग रहा है कि मानसून के तय समय पर राजस्थान में प्रवेश की उम्मीद कम है।

गर्मी का असर हुआ तेज

प्री मानसून की बारिश का दौर भी उम्मीद अनुरूप नहीं रहा। दूसरी तरफ उदयपुर सहित राजस्थान में कई स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी का क्रम फिर शुरू होने से गर्मी का असर एक बार फिर तेज हो गया है। राजस्थान में बीकानेर और जयपुर संभाग में कुछ जगह हीटवेव का दौर बना हुआ है। अगले दो दिनों में बीकानेर,भरतपुर व जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री रहने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsimd mausam newsimd Monsoon update 2024imd updatelatest news in hindimausam imdmonsoon 2024 imdrajasthan newssouth-west monsoon 2024udaipur news updateWEATHER NEWS AND ANALYSIS Monsoon Forecast Skymet Weather Monsoon Forecast 2022

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .