AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हिन्दुस्तान जिंक की माइनिंग इंजीनियर्स ने मनाया खनन में महिला अंतर्रष्ट्रीय दिवस

Lucky Jain by Lucky Jain
June 18, 2024
Reading Time: 1 min read
hindustan zinc celebrates International Day of Women in Mining celebtation


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश ही नहीं विश्व की सर्वश्रेष्ठ हिन्दुस्तान जिंक की 200 से अधिक महिला माइंस इंजीनियर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक की सभी खनन एवं परिचालन इकाईयों में 15 जून को खनन में महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया (International Day of Women in Mining)। कंपनी की राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स की राजपुरा दरीबा एवं एसके माइंस, जावर माइंस, रामपुरा आगूचा, कायड़ एवं चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर में केक काट कर महिला इंजीनियर एवं कर्मचारियों ने खनन क्षेत्र में विकास की अपनी प्रतिबद्धतता दोहरायी। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा मौजूद रहे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा देश की वृद्धि और विकास की मजबूत यात्रा, विविध विचारों और दृष्टिकोणों के साथ उद्योग के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान हैं। हमारा ध्यान न केवल अपने कर्मचारियों को बेहतर बनाने पर हैए बल्कि उन सभी उभरती और महत्वाकांक्षी महिला खनन इंजीनियरों के लिए मार्ग प्रशस्त करना है जो आगे बढ़ना चाहती हैं।

भारत की पहली महिला खदान प्रबंधक हिंदुस्तान जिंक से हैं

वेदांता समूह और देश की सबसे बड़ी और जस्ता, सीसा और चांदी की एकमात्र उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक में 200 से अधिक खनन इंजीनियरों सहित 600 से अधिक महिला कर्मचारी माइनिंग और स्मेल्टर के कार्यों में नेतृत्व कर रही हैं। देश की पहली महिला भूमिगत खदान बचाव दल का गठन, जिन्हें “वूमेन ऑफ वेल्लोर” के रूप में जाना जाता है, और वेदांता की पहली महिला भूमिगत प्राथमिक चिकित्सा टीम का गौरव हासिल हैं। ये महिलाएं हिंदुस्तान जिंक के विकास की अभिन्न अंग हैं।

भूमिगत खदानों में कार्य करने वाली भारत की पहली महिला खदान प्रबंधक हिंदुस्तान जिंक से हैं। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा वी-बिल्ड, महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए पहल है, जिसके माध्यम से कंपनी ने 20 उच्च क्षमता वाली महिला प्रोफेशनल की पहचान की। हिंदुस्तान जिंक ने समान प्रतिनिधित्व के लिए कार्यकारी कार्यबल में 21.7 प्रतिशत महिलाओं, 54 प्रतिशत इंजीनियरों और विभिन्न विभागों में निदेशक स्तर की भूमिकाओं में 45.50 प्रतिशत महिलाओं को शामिल किया है।

यह भी पढ़ें : देश की पहली महिला माइंस रेस्क्यू टीम

hindustan zinc blood donation camp on blood donor day

विश्व रक्तदाता दिवस पर हिंदुस्तान जिंक कर्मियों ने किया 32 यूनिट रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक डिस्पेंसरी में रेडक्रोस सोसायटी के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने शिविर में पहुंच कर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया एवं सभी से रक्तदान करने का आव्हान किया। शिविर में हिन्दुस्तान जिंक यशद भवन के 32 कर्मचारियों ने रक्तदान किया, जिसमें महिलाएं भी सम्मिलित थी। रक्तदान शिविर के दौरान हिन्दुस्तान जिंक के उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णमोहन नारायण, एचआर हेड मुनिश वासुदेव एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सलमा शाह सहित कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ar live newshindustan zinchindustan zinc celebrates International Day of Women in MiningInternational Day of Women in Mininglatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news updatevedanta groupvedanta group Hindustan ZincWomen in Mining

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .