AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

रक्तदाता दिवस : जीबीएच में 91 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

Lucky Jain by Lucky Jain
June 14, 2024
Reading Time: 1 min read
blood donor day 91 unit blood donate in gbh general hospital udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व रक्तदाता दिवस (blood donor day) पर शुक्रवार को बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में स्वेच्छिक रक्तदान करने वाली 25 संस्थाओं और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हुए रक्तदान शिविर में 91 यूनिट रक्तदान किया गया। (gbh general hospital udaipur)

जीबीएच हॉस्पिटल ग्रुप डायरेक्टर आनंद झा ने बताया कि रक्तदाता दिवस पर हुए कार्यक्रम में अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के डीन डॉ. विनय जोशी ने रक्तदान की महत्ता बताई और ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। सीईओ ऑपरेशन्स प्रीतम तंबोली ने स्वेच्छिक रक्तदान करने वालों की सराहना की और उन्हें इस क्षेत्र में काम करने का प्रेरणास्त्रोत बताया। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति अग्रवाल ने बताया कि एक यूनिट रक्त तीन मरीजों के लिए उपयोगी साबित होता है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र पीपलीवाल और जितेंद्र पंचाल ने जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों की सेवार्थ स्वेच्छिक रक्तदान करने वालों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया।

खटीक समाज की पहल : उदयपुर में रक्तदाता दल बनाकर रक्त की कमी को पूरा करेंगे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। रक्तदाता दिवस पर खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन उदयपुर ने रक्तदाता दल बनाने का निर्णय लिया है। संगठन अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि खटीक समाज के युवाओं के साथ-साथ उन सभी युवाओं को जोड़ा जाएगा जो रक्तदान की भावना रखते हैं। इसके लिए संगठन के सूरजपोल स्थित कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे, इससे रक्तदान के इच्छुक युवाओं के ब्लड ग्रुप सहित अन्य जानकारी संगठन कार्यालय पर रहेगी और रक्तदाताओं के ऑनलाइन ग्रुप भी बनाएंगे। कभी भी कहीं रक्त की आवश्यकता होगी तो संगठन की तरफ से जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदाता की व्यवस्था की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: AIIMS UDAIPURar live newsblood donor dayblood donor day 91 unit blood donate in gbh general hospital udaipurblood donor day in udaipurgbh general hospital udaipurlatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .