उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। यूट्यूब पर रावत के एक इंटरव्यू के वीडियो के कमेंट बॉक्स में धमकी भरा मैसेज लिखा गया है। मन्नालाल रावत ने इस मामले में पुलिस को रिपोर्ट दी है और एसपी से भी बात की है। मन्नालाल रावत ने कहा इसके पीछे कुछ सिरफिरे हो सकते हैं। पुलिस को सूचना दी है, पुलिस पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है।(MP Mannalal rawat received life threat)
दो यूजर आईडी से मिली धमकी…आखिरी में लिखा जय जोहार
यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में दो दिन पहले कुनी भगोरा और एक दिन पहले खानुराम मीणा नाम की आईडी से धमकी दी गयी है। कुनी भगोरा नामक यूजर आईडी लिखा गया है कि “इसका कंगना की तरह गेम बजाना पड़ेगा। इसको सांसद बना कर गलत कर दिया”। वहीं खानुराम मीणा नामक यूजर आईडी धमकी दी गयी है कि “बहुत जल्द उदयपुर में भी रगड़ा निकाल दिया जाएगा, तुम्हारी वाडिया उठने वाली है। धमकी भरे मैसेज के आखिरी में जय जोहार जिंदाबाद भी लिखा हुआ है।”
धमकी के बारे में रात को कार्यकर्ता ने बताया
उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि मंगलवार देर रात किसी कार्यकर्ता ने इस बात की जानकारी दी। इस पर मैंने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय को इस मामले की जानकारी दी। सुबह उदयपुर एसपी योगेश गोयल को पूरी जानकारी दी है। इसके पीछे कुछ सिरफिरे हो सकते हैं।
udaipur MP Mannalal rawat received life threat on social media
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


