नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस एनडीए की शुक्रवार को पुरानी संसद संविधान सदन (NDA Parliamentary Meet) के सेंट्रल हॉल में बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार संसदीय दल का नेता चुना गया। बैठक में एनडीए के दलों के शीर्ष नेताओं सहित 14 दलों के 53 सांसद, भाजपा के 240 सांसदों सहित राज्यसभा सांसद भी मौजूद रहे।
राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। अमित शाह ने समर्थन किया और नितिन गडकरी ने अनुमोदन किया। जेडीएस अध्यक्ष कुमारस्वामी ने प्रस्ताव का समर्थन किया। कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गठबंधन सरकार के मुखिया के रूप में चुन लिया गया। जेडीयू प्रमुख बिहार के सीएम नितिश कुमार और टीडीपी प्रमुख चन्द्रबाबू नायड़ू ने पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम का समर्थन किया।
एनडीए की बैठक के बाद नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश। जानकारी मिल रही है कि पीएम मोदी ने एनडीए के 293 सांसदों का समर्थन पत्र राष्ट्रपति को सौंपा है। मोदी 9 जून को शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ले सकते हैं। पीएम मोदी के साथ ही मंत्रिमंडल भी शपथ ले सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


