कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में विगत 5 वर्षों में भर्ती राज्यकर्मियों की विभाग स्तर पर आन्तरिक जांच होगी। कार्मिक विभाग ने गुरूवार को इसके आदेश जारी किए है। कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार के ध्यान में लाया गया है कि विगत 5 वर्षों में विभिन्न विभागों में की गई भर्तियों में फर्जी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज प्रस्तुत कर एवं डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाकर कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा सरकारी नौकरियाँ प्राप्त की गई है (rajasthan government recruitments will investigate)
अतः प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए प्रत्येक विभाग के द्वारा विगत 5 वर्षों में भर्ती किए गए कर्मचारियों के संदर्भ में आन्तरिक कमेटी गठित कर यह जांच कर लें कि परीक्षा देने वाला एवं नौकरी करने वाला लोकसेवक दोनों एक ही व्यक्ति है। भर्ती किये गये कर्मचारियों के शैक्षणिक पात्रता के दस्तावेजात एवं आवेदन के समय प्रस्तुत आवेदन पत्र, फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि की भी जांच की जाए।
संदिग्ध मामला लगने पर एसओजी को दी जाएगी सूचना
कार्मिक विभाग ने ये निर्देश भी दिए है कि जांच के दौरान जिन कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में सूचनाएँ संदिग्ध लगे। उनकी सूचना एसओजी को उपलब्ध करायी जाये । rajasthan last 5 years recruitments will in investigate on department level
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


