AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हिंदुस्तान जिंक ने लिया इस वर्ष 1 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

Lucky Jain by Lucky Jain
June 5, 2024
Reading Time: 1 min read
hindustan zinc on world environment day


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ मनाया पर्यावरण दिवस

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी और भारत में जिंक, लेड और सिल्वर के सबसे बड़े और एकमात्र एकीकृत उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कंपनी की सभी परिचालन इकाइयों में विभिन्न गतिविधियों, वृक्षारोपण अभियान का आयोजन कर स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण का संकल्प लिया। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा इस वर्ष 1 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है।(hindustan zinc on world environment day)

इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा कि हिंदुस्तान जिंक ने जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए कई पहल की हैं। कंपनी के कार्बन फुटप्रिंट पर सुक्ष्म नजर रखने के साथ-साथ इसे कम करने के प्रयास शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी अपनी आपूर्ति श्रृंखला में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए स्थायी नीतियों और प्रयासों को भी प्राथमिकता देती है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आव्हान किया कि हम अपनी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में बदलाव कर पर्यावरण का सरंक्षण सुनिश्चित करें। यदि हम स्वयं प्लास्टिक के उपयोग से बचने, उपयोग में न होने पर बिजली के उपकरणों को बंद करने, पानी की बर्बादी को रोकने, और कम दूरी के लिये साइकिल चलाने जैसे छोटे-छोटे बदलाव करें, तो हम पर्यावरण सरंक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें सकते है।

vedanta group hindustan zinc on world environment day set target more than 1 lakh plantation this year

पौधरोपण से की पर्यावरण दिवस की शुरूआत

हिन्दुस्तातन जिंक प्रधान कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्राए, उपमुख्य कार्यकारी अधिकार कृष्णमोहन नारायण एवं सीएचआरओ मुनीश वासुदेवा ने पौधारोपण किया। देबारी जिंक स्मेल्टर द्वारा व्यापार भागीदारों, चाइल्ड केयर सेंटर और महिला क्लब द्वारा सप्ताह भर जागरूकता सत्र, क्विज कौन बनेगा पर्यावरण चैंपियन, साकरोदा में शिक्षा संबल समर कैंप के छात्रों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, एवं आरओ पर भी पौधारोपण अभियान चलाया गया।

जावर माइंस में 50 हजार से अधिक पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ चारों माइंस, सीपीपी, टाउनशिप, अस्पताल में पौधारोपण की शुरूआत की। कर्मचारियों और जिंक परिवार के लिए पर्यावरण दिवस वीडियो संदेश, पोस्टर मेकिंग, बर्ड-फीडर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं पूरे सप्ताह आयोजित की गईं। vedanta group hindustan zinc on world environment day set target more than 1 lakh plantation this year

Hindustan Zinc World Environment Day

यह भी पढ़ें : विश्व स्तर पर चांदी की तीसरी सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshindustan zinchindustan zinc on world environment dayhindustan zinc target 1 lakh plantation this yearlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updatevedanta groupworld environment dayworld environment day 2024

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .