AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मालवीया की चतुराई पर कांग्रेस की चाल पड़ गई भारी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 4, 2024
Reading Time: 1 min read
rajasthan loksabha election result 2024 banswada seat


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • बीएपी के रोत ने ऐसा पछाड़ा कि मालवीया का दांव हो गया फुस्स
  • लोकसभा चुनाव परिणाम दोपहर 3 बजे तक का अपडेट

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लंबे तक कांग्रेस के दम पर राजनीतिक सुख भोगने वाले बांसवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत मालवीया की राजनीतिक चतुराई पर इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की चाल भारी पड़ गई।(rajasthan loksabha election result 2024 banswada seat)

चुनावी चासनी तैयार होती उससे पहले ही भाजपा की कड़ाई में गोते लगाने की चतुराई दिखाने वाले महेंद्रजीत मालवीया को पटखनी देने कांग्रेस ने भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत को समर्थन देकर मालवीया का सांसद बनने का सपना चकनाचुर कर दिया। हालांकि अभी चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा होनी बाकी है, लेकिन रोत के 224330 वोट की बढ़त बनाने से यह कहा जा सकता है कि मालवीया की चतुराई पर कांग्रेस की चाल भारी पड़ गई।

कांग्रेस के आदेश को दरकिनार करने वाले डामोर करिश्मा नहीं कर पाए

कांग्रेस ने इस चुनाव में बांसवाड़ा से अरविंद सीता डामोर को प्रत्याशी बनाया, नामांकन भी दाखिल करवाया दिया। इसी बीच पार्टी ने अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान से बाहर करने का तय कर राजकुमार रोत को समर्थन का एलान कर दिया। हालांकि नाम वापसी के समय डामोर गायब हो गए। इस कारण कांग्रेस चाहते हुए भी डामोर से नामांकन वापस उठवाने में सफल नहीं रही। डामोर चुनाव मैदान में डटे रहे, लेकिन ऐसा कोई करिश्मा नहीं कर पाए कि कांग्रेस को अपने निर्णय पर पछताना पड़े।

लोकसभा चुनाव परिणाम दोपहर 3 बजे तक का अपडेट

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है, देश की 543 सीटों में आ रहे रूझानों की बात करें तो भाजपा 240 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं एनडीए 294 सीटों पर आगे है। इस चुनाव में एकजुट हुए विपक्ष का इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर देते हुए 232 सीटों पर आगे चल रहा हैए वहीं कांग्रेस 99 सीटों पर आगे है।

राजस्थान की 25 सीटों की बात करें तो भाजपा 14, कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, उदयपुर संभाग की उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भारी मतों के मार्जिन से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं हॉट सीट बांसवाड़ा में बीएपी (बाप) प्रत्याशी राजकुमार रोत 2 लाख 45 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि उदयपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत 2 लाख 60 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। जहां भाजपा 34ए सपा 35 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।

lok sabha election result 2024 rajasthan update

rajasthan loksabha election result 2024 banswada seat

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbharat adivasi party BAPbharat adivasi party candidate rajkumar roatbjp mahendrajeet malviya defeatlatest news in hindiloksabha election result 2024mahendrajeet malviyaRajasthanrajasthan loksabha election result 2024rajasthan loksabha election result 2024 banswada seatrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .