AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अयोध्या में हार गयी भाजपा : राहुल की जीत पीएम मोदी से बड़ी

Lucky Jain by Lucky Jain
June 4, 2024
Reading Time: 1 min read
lok sabha election result 2024 bjp lost ayodhya faizabad seat


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। देश में लोकसभा चुनाव परिणाम जारी हैं, जैसे-जैसे चुनाव परिणाम घोषित हो रहे हैं, रोचकता बढ़ती जा रही है। माना जा रहा था कि इस लोकसभा चुनाव में राममंदिर का उद्घाटन भाजपा के लिए फायदेमंद साबित होगा, लेकिन फैजाबाद लोकसभा सीट (अयोध्या ) पर चौंकाने वाले परिणाम आमने आए हैं। फैजाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत ही अयोध्या आता है। फैजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अवधेश प्रसाद ने 54352 वोटों से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को हरा दिया है। इस सीट पर भाजपा का हारना काफी चौंकाने वाला है। चुनाव परिणाम में ऐसे कई रोचक तथ्य सामने आ रहे हैं। (lok sabha election result 2024 bjp lost ayodhya faizabad seat)

पीएम मोदी मात्र 153513 मतों से जीते, राहुल 3 लाख 89 हजार मतों से जीते

पीएम नरेन्द्र मोदी वाराणसी सीट से जीत तो गए हैं, लेकिन वे मात्र 1 लाख 52 हजार 513 मतों से ही जीते हैं। चर्चा है कि पीएम मोदी के कद और पद की तुलना में यह जीत बेहद मामूली है, जबकि पीएम मोदी के सामने कांग्रेस के अजय राई खड़े थे, जो मोदी की तुलना में कमजोर कैंडीडेट माने जा सकते थे। पीएम मोदी को 612970 वोट मिले हैं, तो अजय राई को 460457 वोट मिले।

जबकि रायबरेली सीट से राहुल गांधी 3 लाख 89 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं, यहां राहुल गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप को 389341 मतों से हराया है। राहुल गांधी की यह जीत भी अच्छी मानी जा रही है। वहीं राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर भी जोरदार जीत दर्ज की है, यहां राहुल गांधी ने 364422 वोट से कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अन्नी राजा को हराया है।

स्मृति ईरानी हारीं, कंगना जीतीं : क्या कंगना लेंगी पार्टी में स्मृति की जगह

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से हार गयी हैं, उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल ने 1 लाख 67 हजार 196 मतों से हराया है। वहीं हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से अभिनेत्री कंगना रानौत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 74755 मतों से हरा दिया है। अब चर्चा चल पड़ी है कि क्या विजयी रहीं कंगना रानौत भाजपा में हार गयीं स्मृति ईरानी की जगह ले पाएंगी।

अमित शाह की जीत बड़ी जीत में शामिल

गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह 7 लाख 44 हजार 716 मतों से विजयी हुए हैं, यह लोकसभा चुनावों की बड़ी जीत में एक है। अमित शाह को 10 लाख 10 हजार 972 मत मिले।

lok sabha election result 2024 bjp lost ayodhya faizabad seat

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbjp lost ayodhya faizabad seatkangana ranautlatest news in hindilok sabha election result 2024lok sabha election result 2024 bjp lost ayodhya faizabad seatloksabha election result 2024narendra modinational newsRahul gandhiRajasthansmriti iraniudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .