AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में कांस्टेबल 10 हजार रूपए और प्रतापगढ़ में पटवारी 4 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
June 3, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur acb arrest police constable savina thana for taking bribe


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को उदयपुर के सवीना थाने के कांस्टेबल मुकेश कुमार चौधरी को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल मुकेश परिवादी से यह राशि अवैध शराब के मामले में पकड़ी गई बस को छुडवाने संबंधित फार्म भरकर आबकारी विभाग को भेजने की एवज में में ले रहा था। (udaipur acb arrest police constable) इधर प्रतापगढ़ में भी एसीबी टीम ने दलोट तहसील के निनोर पटवारी मदन सिंह मोहिल को 4 हजार रूपए लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी परिवादी की भूमि का सीमाज्ञान करने की एवज में उससे यह राशि वसूल रहा था।

एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि सवीना थाने के कांस्टेबल मुकेश कुमार चौधरी को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुकेश चौधरी सवीना थाने में मालखाने के मुंशी का काम करता है और मालखाने संबंधित रजिस्टर संधारण, पकड़े गए माल संबंधित फॉर्म भरने सहित अन्य कार्य करता है। बस ड्राइवर प्रभुलाल ने एसीबी को मुकेश कुमार चौधरी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दी थी।

sanchi fireworks shop in udaipur

शराब तस्करी मामले में जब्त बस को छुड़वाने की प्रक्रिया के मांग रहा था रिश्वत

शिकायत में बताया था कि परिवादी प्रभुलाल की बस शराब तस्करी मामले में सवीना थाने में जब्त थी। बस छुड़वाने के लिए परिवादी कांस्टेबल मुकेश चौधरी से मिला। बस छुड़वाने के लिए मुकेश चौधरी को एक फॉर्म भरकर आबकारी विभाग भेजना था, जिसके बाद आबकारी विभाग जुर्माना लगाकर बस छोड़ने की कार्यवाही करता। मुकेश चौधरी बस छुड़वाने संबंधित फॉर्म भरकर आबकारी विभाग भेजने की एवज में ही परिवादी प्रभुलाल से 10 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा था।

एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव जोशी के नेतृत्व में टीम ने शिकायत का सत्यापन किया, रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। कांस्टेबल ने परिवादी को रिश्वत राशि लेकर सवीना रेलवे फाटक के पास बुला लिया। वहां जैसे ही कांस्टेबल मुकेश चौधरी ने परिवादी से रिश्वत के 10 हजार रूपए वसूले, एसीबी टीम ने उसे धरदबोचा।

जांच अधिकारी के लिए कहा थानेदार का क्या काम, गाड़ी तो मैं छोडुंगा

एसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस से अवैध शराब पकड़ने की कार्रवाई की जांच सवीना थाने के थानेदार कर रहे हैं। परिवादी बस छुड़वाने के लिए कांस्टेबल मुकेश से मिला तो उसने खुद को मालखाना इंचार्ज बताया। परिवादी ने मामले की जांच कर रहे थानेदार से मिलने की बात कही तो कांस्टेबल मुकेश ने धमकाने के लहजे में परिवादी से कहा कि थानेदार साब का इसमें क्या काम, गाड़ी तो मैं छोड़ुंगा। गाड़ी छुड़वाने की एवज में मुकेश ने परिवादी से 10 हजार रूपए रिश्वत मांगी।

प्रतापगढ़ : पटवारी से बरामद हुए संदिग्ध 46520 रूपए

प्रतापगढ़ एसीबी टीम ने सीमाज्ञान करने की एवज में दलोट तहसील के निनोर पटवारी मदन सिंह मोहिल को 4 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ट्रेप के दौरान एसीबी टीम ने जब पटवारी मदन सिंह की तलाशी ली तो एसीबी टीम को 46520 रूपए बरामद हुए। मदन सिंह इस संदिग्ध राशि के बारे में संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ACB Rajasthanar live newslatest news in hindipratapgarh acbpratapgarh acb arrests patwari for taking bribeRajasthanrajasthan newsudaipur ACBudaipur acb arrest police constableudaipur acb arrest police constable savinaUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .