हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से संचालित घाटा वाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी बनी : दूग्ध उत्पादन में पहचान बना रहा “गौयम”
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। छोटे-छोटे कदमों से शुरू हुआ सफर मेहनत और दृढ़निश्चय से सफलता की मिसाल बन सकता है, इस का उदाहरण है महिलाओं के नेतृत्व वाली डेयरी घाटावाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी, जिसने शुरू होने के दूसरे वित्त वर्ष 2023-24 में ही 1 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल किया। यह संगठन के 2022-23 में 54 लाख रुपये के राजस्व से दो गुना है। (gauam milk products dairy udaipur)
हिन्दुस्तान जिक की समाधान परियोजना के अंतर्गत संचालित घाटावाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी किसानों के नेतृत्व वाली डेयरी माइक्रो-एंटरप्राइज है। इसे वित्त वर्ष 2022-2023 में उदयपुर के देबारी के बिछड़ी गांव में स्थापित किया गया था। परंपरागत रूप से बिछड़ी, देबारी के किसान मुख्य रूप से पशुपालन करते थे और डेयरी को आय का विश्वसनीय स्रोत मानते थे। ऐसे में यह एफपीओ फारमर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन अपने शेयरधारकों से दूध एकत्र करता है और इसके बाद स्वच्छ दूध और विशिष्ट डेयरी-आधारित उत्पाद उदयपुर शहर में गौयम ब्रांड से आमजन तक पहुंचा रहा है।
शुरूआत के दूसरे वर्ष में ही डेयरी से किया 1 करोड़ रूपए का कारोबार
इस एफपीओ की सफलता इस बात से भी पता चलती है कि वित्त वर्ष 2023-24 में इसने 1 करोड़ रुपये का बिक्री कारोबार हासिल किया है, यह पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में 56 लाख रुपये के राजस्व से दो गुना है। दूसरे ही वर्ष में एफपीओ का कारोबार ऊंचाइयों को छू रहा है। मात्र 10 लीटर प्रतिदिन से शुरू कर 800 लीटर प्रतिदिन दूध तक कंपनी ने इस वर्ष 2 15 लाख लीटर दूध खरीदा है और 2 12 लाख लीटर ताजा दूध बेचा है। शेष दूध का उपयोग प्रसंस्कृत उत्पादों के लिए किया गया है। वर्तमान में कंपनी ताजा दूध, क्रीम आधारित घी, बिलोना घी, दही, छाछ, पनीर, मावा, खोया आदि जैसे डेयरी उत्पाद भी बेचती है।
10 दिनों में मिल जाता है दूध का भुगतान
अब किसानों को उनके दूध का भुगतान 10 दिनों के भीतर सीधे व्यक्तिगत सदस्य के बैंक खाते में प्राप्त होता है। सर्वोत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित करने और बनाए रखने के लिए प्रयोगशाला में विभिन्न परीक्षण भी किए जा रहे हैं जैसे मिलावट परीक्षण, यूरिया, के लिए सीएमटी और टिट्रेटेबल अम्लता। घाटावली माताजी किसान उत्पादक कंपनी की डेयरी ने इससे पंजीकृत किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


