कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश के झालावाड़ जिले में छतरपुरा स्टेशन के पास शनिवार तड़के रेलवे ट्रैक से गुजर रही एक मालगाड़ी के दो कोच में अचानक आ लग गयी। आग देख स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी। मालगाड़ी में आग की सूचना पर रेलवे अधिकारी, पुलिस और दमकलें मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद तीन दमकलों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। हालां कि ट्रैक पर रेल यातायात कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहा। (burning train : goods train two coach caught fire in jhalawar)
कोटा डीआरएम मनीष तिवारी ने बताया कि शनिवार तड़के दिल्ली मुंबई ट्रैक पर छतरपुरा स्टेशन के निकट मुंबई सेंट्रल से दिल्ली के वल्लभगढ़ जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बों में अचानक से आग लग गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रैक के इंफ्रास्ट्रक्चर को हानि पहुंची है। ऐसे में कुछ घंटे के लिए एक ट्रैक को बंद किया गया है। ट्रैक पर फिलहाल रेलवे कर्मचारियों के द्वारा काम जारी है। दूसरे ट्रैक पर यातायात को सुचारू कर दिया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


