40 लोग घायल
जम्मू,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू के अखनूर में टूंगी मोड़ के पास गुरूवार को एक बस करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 21 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। टूंगी मोड़ पर बस मुड़ने के बजाय सीधे खाई में उतर गई। (bus accident in jammu)
दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव दल ने बचाव ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को पास ही स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को मरीजों को मेडिकल हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। उत्तर प्रदेश नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी के लिए जा रही था। बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे।
हादसा हुआ वहां पर कट बहुत सामान्य है
परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने हादसे पर जानकारी देते हुए बताया कि बस शिव खोड़ी की ओर जा रही थी। जिस जगह हादसा हुआ वहां पर कट बहुत सामान्य है। ऐसे में बस को मुड़ने में दिक्कत आयी हो प्रथम दृष्टया ऐसा नजर नहीं आ रहा। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि बस ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई हो और बस खाई में उतर गई हो।


