AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हकीकत जानने टापरों में पहुंची प्रभारी सचिव आनंदी, ग्रामीण बोले बिजली वाला लाइनमैन अनावश्यक परेशान करता

Lucky Jain by Lucky Jain
May 29, 2024
Reading Time: 2 mins read
udaipur secretary in charge anandi visit rural areas


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रभारी सचिव ने नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले की प्रभारी सचिव आनंदी बुधवार को उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से विभिन्न विषयों को लेकर फीडबैक लिया और सरकारी व्यवस्था की हकीकत भी जानी। उदयपुर से गोगुंदा जाते समय प्रभारी सचिव आनंदी सड़क किनारे नयागुड़ा बस्ती में पहुंची। यहां टापरों में रहने वाले लोगों से उन्होंने बिजली एवं पानी की सुविधा के बारे में चर्चा की। मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों ने पेंशन, खाद्यसुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिलना बताया।(udaipur secretary in charge anandi)

यहां ग्रामीणों ने प्रभारी सचिव को बताया कि पिछले कुछ समय से बिजली की समस्या है तथा लाइनमैन की ओर से भी अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। इस पर प्रभारी सचिव ने संबंधित को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव भीषण गर्मी के मौसम में लू से बचने एवं अपने स्वास्थ का ध्यान रखने की सलाह भी ग्रामीणों को दी। जिला परिषद सीईओ कीर्ति राठौड़ ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति बताई।

COPL-DIGITAL-PVT-LTD-in-udaipur

ठेकेदार को पता ही नहीं, थूर में टंकी का काम कब पूरा होना हैं

जिला प्रभारी सचिव आनंदी ने शहर से सटे थूर गांव में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे टंकी निर्माण कार्य देखा। यह कार्य जुलाई-2024 में पूर्ण किया जाना है, लेकिन संवेदक को कार्यावधि की समुचित जानकारी नहीं थी। प्रभारी सचिव ने इस पर हैरानी जताई। धीमी गति से काम चलने और मौके पर कार्यस्थल पर सहायक अभियंता के पास माप पुस्तिका भी नहीं पाई गई। प्रभारी सचिव ने इस पर नाराजगी जताई। सहायक अभियंता ने बताया कि वर्तमान में लगभग 50 प्रतिशत कार्य हुआ है, माह जुलाई तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

लू-ताप से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश

गोगुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने लू.ताप से प्रभावितों के लिए बनाए विशेष वार्ड की कार्य प्रणाली देखी। प्रभारी सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में समुचित सफाई व्यवस्था नहीं होने एवं स्टोर रूम में उपलब्ध दवाईयों का रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।

सामुदायिक केन्द्र के रोस्टर की जांच करने पर बुधवार का रोस्टर नहीं पाया गया। बीसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के लम्बे समय से बंद होना बताया। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में देव प्रकाश कुम्हार को जयपुर हेतु बीसीएमओ द्वारा कार्यमुक्त करना बताया गया किन्तु वक्त निरीक्षण कार्मिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित पाया। कार्मिक से पूछने पर उसने रिश्तेदार को दिखाने के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आना बताया, लेकिन जयपुर में किसी प्रकार अवकाश आवेदन नहीं देना भी बताया। इस पर प्रभारी सचिव ने संबंधित कार्मिक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बिजली ट्रांसफार्मर स्टॉक देखा, सप्लाई-कटौती की ली जानकारी

प्रभारी सचिव अजमेर विद्युत वितरण लिमिटेड सहायक अभियंता कार्यालय पहुंची। यहां पर मौजूद सहायक अभियंता रोहित गोहिल से क्षेत्र में बिजली सप्लाई और कटौती के बारे में जानकारी ली। उन्होने बिजली संबंधी शिकायतों का रजिस्टर देखा और समय पर शिकायतों के निवारण की हिदायत देने के साथ ही घरेलू एवं कृषि विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदनों को समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। बारिश के मौसम में विद्युत लाइनों के टूटने की आशंका को देखते हुए समय पर पेड़ों की छंगाई करने के निर्देश भी दिए।

छाया व पेयजल की व्यवस्था को सराहा

प्रभारी सचिव ने पंचायत समिति गोगुन्दा में मुख्य सड़क पर ग्रीष्म ऋतु में आम नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही छाया एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया और सराहना की। उन्होंने जिले के अन्य बड़े गांवों में ऐसे स्थलों जहां पर घनी आबादीध्लोगों की अधिक आवाजाही हो वहां पर भी इसी तरह छाया एवं पानी की व्यवस्था कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsgovernment policy implementation in udaipurIAS Anandilatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur secretary in charge anandiudaipur secretary in charge anandi visit rural areas

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .