गर्मी के तेवर से मिली राहत
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में अधिकतम तापमान में लगातार दो दिनों से गिरावट दर्ज होने से आमजन को गर्मी के तेवर से राहत मिली है। बुधवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री पर पहुंच गया था।(Decrease in maximum temperature of Udaipur)
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर के अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले 6.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। तापमान में कमी आने से दो दिनों से आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि पिलानी में बुधवार को भी अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसे में वहां के लोगों को अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिल पायी है।

1 जून से प्रदेश में हीटवेव से राहत मिलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजस्थान में चूरू, अलवर, वनस्थली और फलोदी में अधिकतम तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। हालांकि प्रदेश के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई हैं। 1 जून से प्रदेश में हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। 31 मई से 2 जून के बीच जयपुर,बीकानेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी चलने की संभावना है।
उदयपुर में आठ दिनों में अधिकतम तापमान की स्थिति
- दिन : अधिकतम तापमान
- 22 मई : 43.8 डिग्री सेल्सियस
- 23 मई : 44.2
- 24 मई : 43.7
- 25 मई : 43.8
- 26 मई : 43.9
- 27 मई : 45.4
- 28 मई : 41.4
- 29 मई : 39.2


