उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शनिवार को एक दिवसीय लाइव सर्जरी कार्यशाला ऑस्कॉन-24 हुई। कार्यशाला में देश के नामचीन सर्जन्स ने शिरकत की। देश में अत्याधुनिक तकनीक से हो रही सर्जरी पर अपना अनुभव साझा किया, साथ ही लाइव सर्जरी से तकनीक की जानकारी दी।(advance robotic surgery workshop in aiims udaipur)
सर्जरी विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में संभाग के दो सौ से अधिक सर्जन्स, पीजी स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इसमें जर्मनी से डॉ. केरलो विवाल्डी ने कोलोप्रोक्टोलॉजी सर्जरी के बारे में बताया। स्टार फैकल्टी के रूप में मुंबई से डॉ. जिग्नेश गांधी, चेन्नई से डॉ. वानी विजय, जोधपुर से डॉ. रामकुमार चौधरी और जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल से डॉ. शषांक द्विवेदी ने अत्याधुनिक तकनीक से सर्जरी की जानकारी दी।
राफेलो सर्जरी से पाइल्स, हर्निया, फिस्टूला, पिलोनिडल सर्जरी का प्रजेंटेशन दिया
डॉ. जिग्नेश गांधी और डॉ. वानी विजय ने राफेलो सर्जरी से पाइल्स, हर्निया, फिस्टूला, पिलोनिडल सर्जरी के बारे में प्रजेंटेशन देकर अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी दी। डॉ. रामकुमार चौधरी ने पिलोनिडल सर्जरी के बारे में बताया। डॉ. शषांक द्विवेदी ने पेरिअनल सर्जरी में विकास के बारे में बताया। कार्यशाला में ऑपरेशन थिएटर से लाइव सर्जरी करते हुए जानकारी दी गई।
कार्यशाला की शुरूआत डायरेक्टर डॉ. प्रिया जैन, डॉ. सुरभि पोरवाल, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा, संरक्षक डॉ. एस.के. कौशिक, गीतांजलि के प्रो. चांसलर डॉ. एफएस मेहता, अमेरिकन मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. विनय जोशी के दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यशाला का संचालन सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता तिवारी ने किया। इस दौरान डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. शिवराज मीणा, डॉ. ओमकांत शर्मा, डॉ. अली अब्बास, डॉ. अश्विन, डॉ. सारंग, डॉ. हिरण, डॉ. यशपाल सिंह की सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यशाला में आए सर्जन्स ने पोस्टर प्रदर्शनी, सेल्फी पोइंट का भी अवलोकन किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


