छत्तीसगढ़,(एआर लाइव न्युज)। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार सुबह एक बारूद फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनायी दी। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गयी, वहीं 6 गंभीर घायल श्रमिकों को रेस्क्यू कर रायपुर अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे पर पानी डालकर ठंडा करने का प्रयास जारी है, मलबे में भी 2-3 श्रमिकों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है।(blast in explosive factory in chhattisgarh)
जानकारी के अनुसार घटना बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में हुई है। फैक्ट्री में 50-50 हजार स्क्वेयर फीट में 3 सेटअप लगे थे। इसमें से एक सेटअप में सुबह मशीन में आग लग गयी और इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ, धमाका इतना तेज था कि सेट में मौजूद एक्सप्लोसिव लिक्विड से भरी एक टंकी ब्लास्ट होकर जमींजोद हो गयी। इस जमींदोज हुई टंकी से लिक्विड ब्लास्ट हो रहा है, ऐसे में रेस्क्यू टीमें लगातार इसे ठंडा करने की कोशिश कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस टंकी के पास भी श्रमिक मौजूद थे, इसके मलबे के नीचे श्रमिकों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री परिसर में बने अन्य सेटअप में मौजूद श्रमिकों को भी रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


