AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मेलों व धार्मिक जलसों में महिलाओं की चेन काटने की 100 वारदातों का खुलासा, 4 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
May 24, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur pratap nagar police bust chain theft gang four women with six accused arrest


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने मंदिरों, मेलों व धार्मिक जलसों में महिलाओं की चेन, मंगलसूत्र काटने की 100 वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने 6 आरोपी महिला-पुरूषों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रूपए कीमत के सोने की कई 7 चेन, मंगलसूत्र और चेन काटने वाला कटर व एक कार बरामद की है।(udaipur police bust chain theft gang)

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि उदयपुर की कल्याणपुर निवासी दंपत्ति मीरा कालबेलिया व खेमराज कालबेलिया, खरपीणा निवासी आशा कालबेलिया पत्नी बोबीन, ऋषभदेव निवासी सोवनी कालबेलिया पत्नी खेमा, जावरमाइंस निवासी मां-बेटा दाखु कालबेलिया पत्नी धन्ना व जीतू कालबेलिया पुत्र धन्ना को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उदयपुर, राजसमंद, पाली, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, अजमेर सहित अन्य जिलों में लगे बड़े मेलों, धार्मिक जलसों में आयी महिलाओं के गले से सोने की चेन काटने सहित अन्य जेवर चोरी की वारदातें कबूली हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रूपए कीमत की सोने की 7 चेन और मंगलसूत्र बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में थानाधिकारी भरत योगी, स्पेशल टीम के हेडकांस्टेबल विक्रम सिंह, हेडकांस्टेबल अखिलेश्वर कुमार और प्रतापनगर थाने के आसूचना अधिकारी कांस्टेबल नगेन्द्र सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

मेले व जलसों की भीड़ में घुसकर महिलाओं के गले से चेन काटती और निकल जाती

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने कबूला कि वे अलग अलग जिलों में होने वाले धार्मिक जुलसां एवं मेलो में पहुंचती हैं, भीड भाड में महिलाओ के पास झुण्ड बनाकर चलती हैं, फिर धक्का-मुक्की का बहाना कर महिलाओं से टकराती हैं और इसी दौरान विशेष कटर की मदद से महिलाओं के गले से चेन काट लेती है। चेन काटने वाली महिला चेन काटते ही आगे चल रही महिला को चेन पकड़ा कर वहां से निकल जाती है।

वारदात के समय साथ आए पुरूष गाड़ी लेकर तैयार रहते हैं। वारदात करने के बाद आरोपी महिलाएं साथी पुरूषों की गाड़ी पर बैठकर उस जगह से फरार हो जाती हैं। जब तक पीड़ित महिला को चेन जाने का पता चलता है, आरोपी महिला पुरूष वहां से निकल चुके होते हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newschain theft gangcrime in udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police bust chain theft gangudaipur pratap nagar police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .