उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सुखेर थाना पुलिस ने मार्बल व्यवसायी कपिल सुराणा पर हमला करने के मामले के आरोपी लक्ष्मण सिंह झाला को हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ से डिटेन किया है। पुलिस टीम लक्ष्मण सिंह झाला को हिमाचल प्रदेश से उदयपुर ला रही है। थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि लक्ष्मण सिंह झाला को हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ से डिटेन किया है। पुलिस टीम लक्ष्मण सिंह झाला की तलाश कर रही थी, उसके हिमाचल प्रदेश में होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने वहां दबिश दी और उसे पकड़ लिया है।(udaipur police detain laxman singh jhala)
आईटीसी ग्रुप के होटल मेमेंटोज की सड़क, पार्क और रिसेप्शन सुराणा की जमीन पर कब्जा कर बना.?
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर उदयपुर और राजसमंद जिला प्रशासन की टीम ने पिछले दिनों कैलाशपुरी क्षेत्र के राया गांव और ग्राम घाटी मठ देलवाड़ा की सीमा पर बने आईटीसी ग्रुप के होटल मेमेंटोज परिसर में कपिल पुत्र महेन्द्र सुराणा की जमीन का सीमांकन किया था। प्रशासन की टीम ने होटल के रिसेप्शन तक जाने वाले मार्ग, मार्ग से सटे पार्क और रिसेप्शन से सटी पार्किंग की भूमि पर लगाए चिह्नों पर आराजी नंबर 43 अंकित किया था, जबकि होटल के रिसेप्शन पर आराजी संख्या 1 लिखा था। आराजी नंबर 43 और आराजी नंबर 1 वाली जमीन सुराणा परिवार की बतायी जा रही है।
सीमांकन कर उदयपुर और राजसमंद प्रशासन की संयुक्त टीम ने रिपोर्ट हाईकोर्ट में सबमिट कर दी है। गौरतलब है कि यह सीमांकन के आदेश राजस्थान हाईकोर्ट ने महेन्द्र सुराणा की याचिका पर सुनवाई कर दिए थे, जिसमें महेन्द्र सुराणा ने दावा किया था कि होटल प्रबंधन ने उनकी भूमि पर अतिक्रमण किया है।
आईटीसी ग्रुप के उदयपुर स्थित होटल मेमेंटोज के विवादों से जुड़ी खबरें : यह भी पढ़ें
कपिल सुराणा पर जानलेवा हमला : आईटीसी ग्रुप के होटल मेमेंटोज से जुड़ा भूमि विवाद
आईटीसी का मेमेंटोज होटल एंड रिसोर्ट : कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने तोड़ी सड़क
आईटीसी मेमेंटोज होटल-रिसोर्ट प्रोपर्टी में बड़े घोटाले की आशंका
नदी का बहाव रोक किया कब्जा, एनजीटी ने जारी किया नोटिस
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


