AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चारधाम यात्रा : मंदिरों के 50 मीटर दायरे में रील्स बनाने पर पाबंदी

Lucky Jain by Lucky Jain
May 17, 2024
Reading Time: 1 min read
chardham yatra 2024 ban on reels in 50 meter radius of temples


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। चारधाम यात्रा के शुरू होने के बाद केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ ने स्थानीय प्रशासन की सांसें फुला दी हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने मंदिर में तय दूरी से वीडियोग्राफी करने और रील्स बनाने पर बैन लगा दिया है, वहीं वीआईपी दर्शन पर लगी रोक भी 31 मई तक बढ़ा दी गयी है।(char dham yatra 2024 ban on reels)

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि चारों धाम के मंदिरों के 50 मीटर के दायरे में रील्स या वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही वीआईपी दर्शन पर लगी रोक को 25 मई से बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया है। सरकार ने यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में लगाए गए काउंटर को भी तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में जब तक यह काउंटर दोबारा शुरू नहीं होते, श्रद्धालु सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही कर सकेंगे।

COPL DIGITAL PRIVATE LIMITED Udaipur

भीड़ को देखते हुए बंद किया है ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

कई श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए बिना रजिस्ट्रेशन ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंच रहे हैं, ये श्रद्धालु ऋषिकेश और हरिद्वार में लगे काउंटर पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे, बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से स्थानीय प्रशासन को व्यवस्था संभालने में काफी दिक्कतें आ रही थी, ऐसे में ऋषिकेश और हरिद्वार लगे रजिस्ट्रेशन काउंटर को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
गौरतलब है कि अब तक चारों धामों में 3.98 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। 28 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsban on video and reels in chardham yatraChar dham Yatra 2024chardham yatra 2024chardham yatra 2024 ban on reelsnational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .