उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पिटल के ऑर्थोस्कॉपिक एवं ज्वॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग में दो दिन में सात ज्वॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई। अब तक एक हजार ज्वाइंट रिप्लेसमेंट यहां हो चुके हैं। सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। सात ज्वॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में चार घुटना प्रत्यारोपण और तीन कुल्हा प्रत्यारोपण के मरीजों की सर्जरी हुई। (joint replacement in udaipur)
ज्वॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सूर्यकांत पुरोहित ने बताया कि घुटना प्रत्यारोपण मरीजों के घुटने खराब होने से उन्हें प्रत्यारोपण की सलाह दी गई थी। इसमें से तीन मरीजों के दोनों घुटने और एक मरीज का एक घुटना प्रत्यारोपण हुआ। इसी तरह तीन मरीजों के कुल्हा प्रत्यारोपण किया गया। यह सभी मरीज घुटने व कुल्हे के कारण चल फिर भी नहीं पा रहे थे। इन्हें प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद अगले ही दिन वॉकर के सहारे चला दिया गया।
ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि आमतौर पर ऐसे मरीज अहमदाबाद जैसे शहरों में प्रत्यारोपण के लिए जाते थे। पिछले कुछ सालों में जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में इस तरह के ज्वॉइंट प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक होने से अब यहां नियमित रूप से रोगी पहुंचने लगे है। इन मरीजों को सर्जरी के बाद फिजियोथैरेपी सहित अन्य सुविधा भी हॉस्पिटल में उपलब्ध है, ऐसे में ऑपरेशन के बाद रोगी बहुत जल्दी ही चलने-फिरने लगते हैं।
यह भी पढ़ें : ज्वॉइंट रिप्लेसमेंट की फ्रांस से ट्रेनिंग लेकर आए हैं ये डॉक्टर
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


