AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में आज का अधिकतम तापमान 41.07 डिग्री पहुंचा: तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 8, 2024
Reading Time: 1 min read
temperature in Rajasthan increase


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तपती गर्मी के बीच अब मौसम विभाग ने राजस्थान में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। ऐसे में आमजन को गर्मी से राहत मिलनी मुश्किल नजर आ रही है। temperature in Rajasthan increase मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में आज का अधिकतम तापमान 41.07 डिग्री पहुंच गया, यह इस सीजन का अभी तक का अधिकतम तापमान है।

मौसम विभाग द्वारा बुधवार को जारी पूर्वानुमान अनुसार राज्य में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज 8 मई को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तथा जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की प्रबल संभावना है। 9 मई को जोधपुर, बीकानेर संभाग, जयपुर भरतपुर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं हीटवेव यानी लू चलने की संभावना है। 10 मई को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में हीटवेव जारी रहने की संभावना है।

तेज आंधी चलने की भी संभावना

10-11 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश की संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां 11 व 13 मई को भी कुछ भागों में जारी रहने व कहीं-कहीं आंधी ( 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) चलने व तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। आंधी बारिश के प्रभाव से 11 मई से राजस्थान में हीट वेव से राहत मिलने के आसार है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsheat waveHEAT WAVE in rajasthanlatest news in hindiMaximum temperatureMeteorological Department forecastrajasthan newstemperature in Rajasthan increasetemperature in udaipur RajasthanUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .