AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सरकारी स्कूलों में टीचर मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकेंगे..

Lucky Jain by Lucky Jain
May 6, 2024
Reading Time: 1 min read
education minister madan dilawar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता के लिए शिक्षकों पर भी सख्ती होगी और उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा कोई भी शिक्षक स्कूल टाइम में भेरुजी-बालाजी की पूजा करने, मंदिर जाने या नमाज पढ़ने के नाम पर बिना बताए विद्यालय परिसर छोड़ता है, तो उसके खिलाफ निलंबन और बर्खास्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।(education minister madan dilawar)

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को जयपुर पत्रकारों से बातचीत कर यह जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में मोबाइल पूरी तरह से बैन किया जाएगा। उन्होंने कहा स्कूलों में टीचर पूरे दिन मोबाइल पर शेयर मार्केट और सोशल मीडिया पर न जाने क्या-क्या देखते रहते हैं। टीचर्स उसमें उलझे रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल एक बीमारी जैसा हो गया है।

sanchi fireworks shop in udaipur

स्कूल में सिर्फ प्रिंसीपल के पास होगा मोबाइल

स्कूल में अगर कोई शिक्षक मोबाइल लेकर आ जाता है तो स्कूल आते ही उसे मोबाइल प्रिंसीपल के पास जमा करवाना होगा। स्कूल में सिर्फ प्रिंसीपल को ही मोबाइल रखने की अनुमति होगी। अगर कोई इमरजेंसी होती है तो प्रिंसिपल के पास फोन आएगा, वह संबंधित शिक्षक को सूचना दे देगा। अगर किसी से बात करानी होगी तो कराएगा। शिक्षक को किसी भी हाल में स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। इससे अभी तक स्टूडेंट की पढ़ाई का जो नुकसान हो रहा था, वो बचेगा।

पढ़ाने से पहले शिक्षक उस विषय पर खुद पढ़ कर जाएं

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षकों को ताकीद किया जा रहा है कि वो बच्चों को पढ़ाने से पहले खुद पढ़ कर जाए, ताकि बच्चों की समस्याओं का समाधान ठीक तरह से कर सकें। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में खेल के मैदानों पर हो रखे अतिक्रमणों को हटाया जाएगा, इस पर अभियान के रूप में काम करना शुरू कर दिया गया है, इस तरह के छोटे-छोटे प्रकरणों का समाधान करते हुए शिक्षा में गुणवत्ता लाने का प्रयास किया जा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newseducation minister madan dilawargovernment school teacher would not use mobile in school timelatest news in hindimobile ban in school for teachersRajasthanrajasthan education depatmentrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .