AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान के 10 जिलों में बढ़ रहे लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के मामले

Lucky Jain by Lucky Jain
May 4, 2024
Reading Time: 1 min read
leptospirosis case in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चूहों से इंसानों में फैलती है बीमारी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी ने इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाई हुई है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू और लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय अधिकारियों की जयपुर में बैठक हुई है।(leptospirosis case in rajasthan)

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्वाइन फ्लू के अलावा लेप्टोस्पायरोसिस के मामले में बढ़ें हैं, प्रदेश में लेप्टोस्पायरोसिस के 32 मामले आ चुके हैं, जिसमें 15 केस जयपुर में पाए गए हैं। यह बीमारी चूहों के यूरिन से फैलती है। इसके सबसे अधिक मामले जयपुर, अलवर, दौसा, अजमेर, टोंक, भरतपुर, करौली व सवाई माधोपुर में देखने को मिले हैं।

जूनोटिक है लेप्टोस्पायरोसिस

लेप्टोस्पायरोसिस जूनोटिक बीमारी है, यह जानवरों से मनुष्यों के बीच फैलती हैं। चूहों के यूरिन में लेप्टोस्पाइरा बैक्टीरिया होता है। चूहों के यूरीन के संपर्क में आने पर यह बीमारी फैलती है। इससे बचने के लिए घरों के स्टोर में रूम में सफाई रखनी चाहिए और घरों में चूहे नहीं हो, इसके प्रयास भी किए जा सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जिस क्षेत्र में चूहों की संख्या ज्यादा है, वहां इस बीमारी से ग्रसित मरीज अधिक पाए जाते हैं।

समय पर इलाज जरूरी

लेप्टोस्पायरोसिस से ग्रसित मरीज को सबसे पहले तेज बुखार आता है। उसके बाद शरीर पर हल्के फफोले पड़ना शुरू हो जाते हैं, सिरदर्द, ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द, पेट में दर्द, उल्टी-दस्त जैसे भी लक्षण नजर आते हैं। यदि लक्षण दिखाई दे तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं, क्यों कि सही समय पर इलाज नहीं मिलने पर कई बार मरीज की जान भी चली जाती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsHealth Newslatest news in hindileptospirosisleptospirosis case in rajasthanleptospirosis in rajasthanRajasthanrajasthan health departmentrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .