AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गन्ने के रस की मशीन में बाल फंसने से जख्मी युवती का सफल ऑपरेशन : पैरों से चमड़ी लेकर सिर पर ग्राफ्ट की

Lucky Jain by Lucky Jain
April 30, 2024
Reading Time: 1 min read
injured woman plastic surgery successfully done by gbh american doctors team sugarcane machine injury case


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

युवती का जीवन बचा, लेकिन उसके सिर पर नेचुरल प्रोसेस से कभी बाल नहीं आएंगे

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पिछले दिनों गन्ने का रस निकालते मशीन के चरखे में बाल फंसने से जख्मी हुई युवती का जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल (gbh american udaipur) में सफल ऑपरेशन किया गया। युवती की जिंदगी अब खतरे से बाहर हैं और डॉक्टर्स की टीम ने उसे सुरक्षित बचा लिया है। गनीमत रही कि न्यूरो संबंधी कोई घातक चोट नहीं होने से युवती अब स्वस्थ है, लेकिन उसे सिर पर नेचुरल प्रोसेस से कभी बाल नहीं आएंगे।

जीबीएच के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि बताया कि युवती के साथ हुई घटना काफी मार्मिक थी। अंबामाता क्षेत्र में 26 अप्रैल को यह घटना दोपहर 1 बजे करीब की थी और युवती को परिजन देर रात करीब 11.30 बजे जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। युवती के बाल के साथ निकली चमड़ी क्षत-विक्षत हो जाने से वापस ग्राफ्ट करना संभव नहीं हुआ। चुनौतीपूर्ण और जटिल मामला होने से जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जन डॉ. विमल मित्तल, न्यूरो सर्जन डॉ. शंकरा राम चौधरी व टीम ने सभी जांचों के बाद ऑपरेशन करना तय किया।

न्यूरो सर्जन ने रिपोर्ट के बाद पाया कि युवती के सिर के अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस पर बर्न एवं प्लास्टिक सर्जन डॉ. विमल मित्तल ने ऑपरेशन के दौरान युवती के पैरों से चमड़ी लेकर सिर पर ग्राफ्ट की। ऑपरेशन के चार दिन बाद युवती के स्वस्थ होने मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

तीन घंटे चली सर्जरी

डॉ. विमल मित्तल के बताया कि मशीन के चरखे में फंसने से बाल के साथ उतरी चमड़ी पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गयी थी। ऐसे में यह सर्जरी करना काफी चुनौतीपूर्ण काम था। युवती के पैरों से चमड़ी लेकर सिर पर ग्राफ्ट कर गयी। यह जटिल सर्जरी करीब तीन घंटे चली। डॉक्टर ने बताया कि युवती स्वस्थ है, लेकिन उसके बाल नेचुरल प्रोसेस से दोबारा नहीं उग पाएंगे। हालां कि ट्रीटमेंट के बाद आर्टिफिशियल तरीके से बाल आ सकते हैं।

तेज हवा चलने से बाल गन्ने की मशीन के चरखे में फंस गए

युवती की मां ने बताया युवती कभी चरखा नहीं चलाती थी। उस दिन उसके पापा खाना खा रहे थे, तभी दो कस्टमर वहां आए। पापा को खाना खाता देख युवती ने गन्ने का जूस निकाला। इस दौरान वह जैसे ही मुड़ी तभी अचानक तेज हवा चली और उसे बाल मशीन में फंस गए। वह भी बालों के साथ खींचती चली गई। हमने तत्काल चरखा बंद कर उसे बचाया और हॉस्पिटल पहुंचाया। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने रात में ही उपचार शुरू करते हुए बच्ची को सलामत बचा लिया।

यह भी पढ़ें : गन्ने की रस की मशीन में फंसे युवती के बाल सिर से चमड़ी सहित अलग हुए

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsgbh american hospitalgbh american udaipurgbh general hospitallatest news in hindiplastic surgeryudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .