उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में आज देश के 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव करवाने में लगी टीमों सहित प्रत्याशी भी मतदान करने का अपील कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। दूसरे चरण में राजस्थान की 13 सीटों पर मतदान जारी है। दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक राजस्थान में 50.27 प्रतिशत मतदान हो चुका है, इसमें सबसे कम मतदान 42.61 प्रतिशत टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर हुआ, जबकि प्रदेश की हॉट सीट बनी बांसवाड़ा 60.01 प्रतिशत और बाड़मेर 59.71 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रतिशत में सबसे आगे चल रही है। (loksabha election 2024 second phase voting)

राजस्थान की इन 13 सीटों पर चल रहा है मतदान : दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत
- उदयपुर : 51.60%
- टोंक-सवाईमाधोपुर : 42.61%
- राजसमंद : 43.94%
- पाली : 44.27%
- कोटा : 54.78%
- जोधपुर : 50.00%
- झालावाड़-बारां : 56.12%
- जालोर : 49.85%
- चित्तौड़गढ़ : 51.71%
- भीलवाड़ा : 45.39%
- बाड़मेर : 59.71%
- बांसवाड़ा : 60.01%
- अजमेर : 43.28%
उदयपुर संसदीय सीट का क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत
- उदयपुर शहर : 48.57%
- उदयपुर ग्रामीण : 53.00%
- सलूंबर : 47.50%
- खेरवाड़ा : 48.94%
- झाड़ोल : 58.00%
- गोगुंदा : 51.64%
- धरियावद : 53.63%
- आसपुर : 51.64%
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


