Home

लोकसभा चुनाव-2024 दूसरा चरण: राजस्थान में 59.75% मतदान

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान आज शुक्रवार को सम्पन्न हो गए। देश-प्रदेश में छुट-पुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण रहे हैं। देशभर की बात करें तो 13 राज्यों की 88 सीटों में सबसे अधिक मतदान त्रिपुरा में 77.93 प्रतिशत हुआ, वहीं काफी समय से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में 76.46 प्रतिशत मतदान हुआ। (loksabha election 2024 second phase voter turnout)

राजस्थान में दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक 13 सीटों पर 59.75 प्रतिशत मतदान हुआ है, हालां कि फाइनल आंकड़े देररात तक अपडेट होंगे। राजस्थान में पहले चरण में 12 सीटों पर 57.26 प्रतिशत मतदान रहा था। इसे देखते हुए इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान पिछले 2019 की तुलना में करीब 7 से 8 प्रतिशत घटा है। लोकसभा सीट उदयपुर में 61.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक बाड़मेर, बांसवाड़ा में और सबसे कम अजमेर, टोंक-सवाईमाधोपुर, पाली में मतदान हुआ है। आज बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए, जिसमें 73.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • उदयपुर : 61.02%
  • टोंक-सवाईमाधोपुर : 52.43%
  • राजसमंद : 53.81%
  • पाली : 52.42%
  • कोटा : 65.38%
  • जोधपुर : 58.98%
  • झालावाड़-बारां : 65.37%
  • जालोर : 58.19%
  • चित्तौड़गढ़ : 62.80%
  • भीलवाड़ा : 55.41%
  • बाड़मेर : 69.79%
  • बांसवाड़ा : 68.71%
  • अजमेर : 52.38%
  • उदयपुर शहर : 64.11%
  • उदयपुर ग्रामीण : 61.90%
  • सलूंबर : 55.15%
  • खेरवाड़ा : 57.50%
  • झाड़ोल : 68.53%
  • गोगुंदा : 61.20%
  • धरियावद : 62.30%
  • आसपुर : 57.40%

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Lucky Jain

Recent Posts

उदयपुर के बैंकों में 101 करोड़ रूपयों को वारिस का इंतजार : 1 नवंबर को लगेगा शिविर

संबंधित व्यक्ति अब कर सकेगा क्लेम : 1 नवंबर को उदयपुर में लगेगा विशेष शिविर…

1 hour ago

घूमर महोत्सव 2025 : सातों संभागों में होगा महोत्सव, कामकाजी महिलाएं और गृहिणियां भी करा सकती है रजिस्ट्रेशन

12 वर्ष से अधिक कोई भी किशोरी, युवती और महिलाएं इसमें भाग ले सकती हैं…

2 hours ago

जीएमसीएच में Skill-Up Rhinology कार्यशाला 2025 संपन्न

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में Skill-Up Rhinology कार्यशाला 2025 आयोजित की…

3 hours ago

उदयपुर देहात भाजपा की कार्यकारिणी घोषित

जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने बनाई अपनी नई टीम उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर…

6 hours ago

एसीबी ने होमगार्ड कंपनी कमांडर को 4 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर की एसआईयू टीम ने आज गुरूवार को…

6 hours ago

विश्व लकवा दिवस: 22 लाख लोग हर साल होते हैं लकवाग्रस्त

पीएमसीएच में हुआ जागरूकता कार्यक्रम : इन्टरवेंशनल न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अतुलाभ वाजपेयी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी…

1 day ago