AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लोकसभा चुनाव 2024: उदयपुर के प्रत्याशियों की हाउस वाइफ पत्नियां करोड़पति

Lucky Jain by Lucky Jain
April 23, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur lok sabha election bjp candidates wife properties in crores


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की पत्नियां बिना नौकरी और व्यवसाय कैसे बन गयीं करोड़पति.?
  • करोड़पति पत्नियों के पास एक भी कार नहीं.! बे-कार है दोनों प्रत्याशी..

लकी जैन, उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राजस्थान की 13 सीटों पर 26 अप्रेल को चुनाव होंगे। इन 13 सीटों में एक चर्चित सीट है उदयपुर। सीट इसलिए चर्चित है, क्यों कि उदयपुर के इतिहास में ऐसा शायद पहली बार ही हुआ है जब भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत अधिकारी रहे हों। दोनों ने ही टिकट मिलने या उससे कुछ दिन पहले सरकारी सेवाओं से त्यागपत्र देकर स्वैच्छिक सेवानिवृति ली। जहां भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत अपर परिवहन अधिकारी रह चुके हैं, तो कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व आईएएस ताराचंद मीना उदयपुर कलेक्टर सहित कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। (udaipur loksabha election candidates properties)

एआर लाइव न्यूज की पत्रकार लकी जैन ने इन दोनों प्रत्याशियों के नामांकन में लगाए गए शपथपत्र देखे तो एक रोचक तथ्य सामने आया। ये दोनों ही प्रत्याशी जहां लखपति हैं, तो इन दोनों की हाउस वाइफ पत्नियां करोड़पति हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि बिना नौकरी और व्यवसाय के आखिर इन प्रत्याशियों की पत्नियां करोड़पति कैसे बन गयी। जहां देशभर में राजनीतिक पृष्ठभूमि से ऊपर उठे प्रत्याशियों की खुद की संपत्ति करोड़ों में हैं, वहीं उदयपुर एकमात्र ऐसी सीट दिखायी देती है, जहां दोनों ही प्रत्याशी राजनीतिक पृष्ठभूमि के बजाए सरकारी सेवाओं की पृष्ठभूमि से उठे हैं और इनके बजाए इनकी पत्नियां करोड़पति हैं।

आइए जानते हैं कि प्रत्याशियों और इनकी पत्नियों की कितनी संपत्ति है

कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीना, पत्नी कमला मीना निवासी 47 टाइगर हिल, बड़गांव उदयपुर

पत्नी कमला मीना के नाम अचल संपत्तियों की बाजार कीमत 2.95 करोड़

तारांचद मीणा ने शपथपत्र में बताया है कि उनकी आय का स्त्रोत पेंशन हैं, जबकि उन्हें विरासत में मारवाड़ जंक्शन स्थित भूखंड प्राप्त हुए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 34 लाख रूपए है। उनके पास 32 ग्राम सोना है, कुछ पॉलिसी चल रही हैं और उनके खाते में जमा कुल धनराशि सहित सकल कुल मूल्य 59 लाख 77 हजार रूपए है। हालां कि उनके पास न तो कोई दोपहीया वाहन है और न ही कोई चारपहीया वाहन है। लेकिन ताराचंद मीना की पत्नी कमला मीना की संपत्ति करोड़ों में है।

ताराचंद मीना ने शपथपत्र में लिखा है कि उनकी पत्नी गृहिणी है, लेकिन उनकी अजमेर के सावर स्थित फर्म विसुंदनी गिलनर्स में 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। पत्नी कमला मीना के नाम पर भाकरासनी जोधपुर में दो और उदयपुर के सराड़ा और झाड़ोल में एक-एक भूखंड, गिरधरपुर जयपुर और झालामड जोधपुर में आवासीय संपत्ति हैं, इन सभी की कुल बाजार कीमत 2 करोड़ 95 लाख 75 हजार रूपए है। खासबात है कि ये सभी संपत्तियां उन्होंने अर्जित की हैं, विरासत में नहीं मिली हैं। इसके अलावा पत्नी के नाम पर 250 ग्राम सोना और कुछ बीमा पॉलिसी है, बैंक खातों में धनराशि भी जमा है। हालां कि करोड़पति पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है।

भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत, पत्नी रजनी रावत, निवासी एच ब्लॉक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 14 उदयपुर

पत्नी रजनी रावत के नाम अचल संपत्तियों की बाजार कीमत 1.62 करोड़

कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीना की तरह ही मन्नालाल रावत तो लखपति हैं, लेकिन पत्नी करोड़पति हैं, जबकि रावत की पत्नी न तो नौकरी करती हैं, न ही व्यवसाय। शपथपत्र के अनुसार रजनी रावत कृषिकार्य करती है। चर्चा है कि देश के किसानों को मन्नालाल रावत की पत्नी रजनी रावत से कुछ सीखना चाहिए, कि वे कृषिकार्य में ऐसा क्या करती हैं कि बिना कंपनी, बिना नौकरी, बिना व्यवसाय करोड़पति हो गयी हैं।

मन्नालाल रावत ने शपथपत्र में बताया है कि उनकी खुद की आय का स्त्रोत सिर्फ और सिर्फ पेंशन है। मन्नालाल रावत को विरासत में कोई संपत्ति प्राप्त नहीं हुई है, उनके नाम पर 20 ग्राम सोना है, ऐसे में कुछ बीमा पॉलिसी और बैंक खाते में जमा धनराशि मिलाकर उनकी संपत्ति का सकल कुल मूल्य 38 लाख 39 हजार है। लेकिन उनकी पत्नी रजनी रावत के नाम पर उदयपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद के देलवाड़ा और धरियावद में चार भूखंड संपत्तियां हैं, (अचल संपत्ति) जिनका बाजार मूल्य 1 करोड़ 62 लाख रूपए है। इसके अलावा पत्नी के बैंक खातों में जमा धनराशि, कुछ बीमा पॉलिसी सहित 400 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी और एक स्कूटी मिलाकर सकल कुल मूल्य 56 लाख 25 हजार रूपए है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindilok sabha chunav 2024lok sabha election 2024loksabha election 2024mannalal rawatMannalal rawat udaipur bjp candidatenational newsRajasthanrajasthan newstarachand meenatarachand meena udaipur congress candidateudaipurudaipur loksabha election candidatesudaipur loksabha election candidates wife properties in croresudaipur loksabha seatUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .