लकी जैन, उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव 26 अप्रेल को होने वाले हैं, जिसके तहत राजस्थान की 13 सीटों पर चुनाव होंगे। यहां जानना जरूरी है कि प्रदेश की इन 13 सीटों पर 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर रहे हैं, इनमें 16 प्रतिशत प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके खिलाफ के आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, वहीं 11 प्रतिशत प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनमें खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण गंभीर प्रवृति के हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (Association for Democratic Reforms) द्वारा प्रत्याशियों के नामांकन के साथ जमा कराए गए शपथ पत्रों का विश्लेषण कर यह जानकारी जुटायी है। (rajasthan loksabha election)
रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के दूसरे चरण में 152 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे, इनमें 25 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं इनमें 16 ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं। इनमें भाजपा व कांग्रेस के तीन-तीन प्रत्याशी हैं, वहीं अन्य दलों के 9 और निर्दलीय प्रत्याशी 10 हैं।
एक प्रत्याशी के खिलाफ एक से अधिक मामले भी दर्ज
टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर 11 में से 4 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें एक भाजपा, एक निर्दलीय और दो अन्य पार्टी के प्रत्याशी हैं। बाड़मेर में कुल 11 प्रत्याशियों में 3 के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, इनमें एक भाजपा और दो निर्दलीय प्रत्याशी हैं। भीलवाड़ा में भी चुनाव मैदान में खड़े हुए 10 प्रत्याशियों में एक भाजप और दो निर्दलीय प्रत्याशियों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं। जोधपुर में 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें कांग्रेस, निर्दलीय और एक अन्य पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज है।
दूसरे चरण में इन 13 सीटों पर होने हैं चुनाव
टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड-बारां।
यह भी पढ़ें : किन सीटों के कारण भाजपा की राजस्थान में हैट्रिक हो सकती है मुश्किल
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


