AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Gujarat (Hindi)

लोकसभा चुनाव: सूरत में भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध जीते, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज

Lucky Jain by Lucky Jain
April 22, 2024
Reading Time: 1 min read
Lok Sabha elections 2024 Surat BJP candidate Mukesh Dalal elected unopposed


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभवतः बिना चुनाव निर्विरोध जीतने वाले गुजरात के पहले सांसद होंगे मुकेश

सूरत,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में चुनावी सरगर्मियां चल रही हैं, पहले चरण के चुनाव हो चुके हैं, तो दूसरे चरण के 26 अप्रेल को होंगे, वहीं तीसरे चरण की चुनावी प्रक्रियाएं चल रही हैं। इसी बीच देश में बड़ी खबर यह है कि गुजरात के सूरत से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल चुनाव होने से पहले ही निर्विरोध जीत गए हैं।(Surat BJP candidate Mukesh Dalal elected unopposed) बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में गुजरात में ऐसा शायद पहली बार ही हुआ है कि जब कोई प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होकर सांसद बनेगा।

जानकारी के अनुसार गुजरात में चुनाव तीसरे चरण में 7 मई को होने वाले हैं, जिसके लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। सूरत से भाजपा के मुकेश दलाल, कांग्रेस के नीलेश कुंभाणी सहित 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। चुनावी प्रक्रिया के बीच कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द हो गया है, उनके नामांकन में प्रस्तावकों के नाम और हस्ताक्षर में गड़बड़ी बतायी गयी है। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद चुनाव मैदान में खड़े अन्य 8 प्रत्याशियों ने भी अपने नाम वापस ले लिए हैं। चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल के अलावा कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं होने से सूरत सीट पर मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी जा सकते हैं कोर्ट

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने कहा कि टीम कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है, हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsgujarat loksabha chunav 2024latest news in hindiLok Sabha elections 2024national newsSurat BJP candidate Mukesh DalalSurat BJP candidate Mukesh Dalal elected unopposedsurat loksabha election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .