AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मैनपुरी में ट्रक-ट्रॉली की टक्कर : नामकरण संस्कार से लौट रही 4 महिलाओं की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
April 20, 2024
Reading Time: 1 min read
truck tractor trolley accident in mainpuri


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव में द्वारकापुर के पास शनिवार तड़के ट्रक और ट्रैक्टर में हुई टक्कर में 4 महिलाओं की मौत हो गयी (truck tractor accident mainpuri), वहीं 24 सवारियां घायल हैं। ये सभी नामकरण संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। वहीं उड़ीसा में भी महानदी में नाव पलटने से एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गयी है, इस नाव में 50 लोग सवार थे।

दोहिते के नामकरण संस्कार से लौट रहे थे ग्रामीण-रिश्तेदार

पुलिस ने बताया कि छिबरामऊ निवासी वीरेंद्र सिंह की बेटी के पुत्र का शुक्रवार को नामकरण संस्कार कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वीरेंद्र सभी रिश्तेदारों और परिचितों को लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से बेटी के ससुराल बेलधारा गए थे। कार्यक्रम के बाद शनिवार तड़के सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर छिबरामऊ लौट रहे थे, तभी मैनपुरी के भोगांव में द्वारकापुर के पास अचानक ट्रैक्टर की लाइट बंद हो गयी, चालक ट्रैक्टर से उतरकर लाइट ठीक करने लगा, इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली में सवार चार महिलाओं की मौत हो गयी, वहीं 24 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रवासियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

महानदी में पलटी नाव, 7 की मौत

उड़ीसा के झारसुगुड़ा में शुक्रवार देर शाम एक नाव हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 40 से अधिक यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार ये सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। मछआरे ने नाव में करीब 50 लोगों को सवार कर लिया था। क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने से नाव महानदी में किनारे से कुछ दूर जाते ही पलट गयी। हादसे के बाद लोग डूबने लगे, जिन्हें बचाने के लिए कई लोग मदद के लिए दौड़े। प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से 40 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया, वहीं 7 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindimainpuri newsnational newsseven died after boat drown in mahanadi river odishatruck tractor accident mainpuritruck tractor trolley accident in mainpuri uttar pradesh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .