AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अलवर: सीबीआई ने हॉस्पिटल और आईवीएफ सेंटर पर मारी रेड

Lucky Jain by Lucky Jain
April 12, 2024
Reading Time: 1 min read
cbi raid on rr hospital and pribbgom ivf center alwar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्चे बेचने से जुड़ा है मामला

अलवर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश के अलवर में सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को आरआर हॉस्पिटल और प्रिब्बगोम बेबी आईवीएफ सेंटर पर छापा मारा है। सीबीआई बच्चे बेचने से जुड़े मामले के संबंध में जांच कर रही है। सीबीआई टीम बच्चे बेचने के मामले में आरआर हॉस्पिटल, कल्कि आईवीएफ सेंटर और प्रिब्बगोम बेबी आईवीएफ सेंटर की भूमिका की जांच कर रही है।(cbi raid on ivf center alwar)

जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम हॉस्पिटल संचालकों और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। आरआर हॉस्पिटल में संचालित क​ल्कि सेंटर में करीब दोपहर 1 बजे तक चार घंटे कार्रवाई चली। इसके बाद टीम प्रिबगौम इंडो बेबी सेंटर पहुंची। आरआर हॉस्पिटल में कल्कि आईवीएफ सेंटर है, जहां टेस्ट ट्यूब तकनीक से महिलाओं में प्रसव करवाया जाता है। इनके बीच बच्चों के लेन-देन का क्या और कैसा संबंध है, हर पहलू की जांच हो रही है।

गूगल से पता चला था कि इस सेंटर में कोख किराए पर देने का सौदा होता है

दिल्ली में कोख के सौदे को लेकर खुलासा हुआ था, उसी के तहत सीबीआई टीम अलवर तक पहुंची है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले झारखंड की एक महिला ने कोतवाली थाने में सेंटर के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसे गूगल से पता चला था कि इस सेंटर में कोख किराए पर देने का सौदा होता है। महिला ने सेंटर से संपर्क किया तो 3 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।

महिला ने आरोप लगाया था, यहां इलाज के बाद भी वह प्रेग्नेंट नहीं हुई और बाद में इलाज के नाम उसके शरीर में से ऐग निकाल दिए गए थे। महिला ने सेंटर संचालक पर ये भी आरोप लगाया था, जब पैसे मांगे तो बोला कि कोई दूसरी लड़की लाओ, जो बच्चे को जन्म दे सके।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscbi raid on ivf center alwarcbi raid on rr hospital and pribbgom ivf center alwarivf center alwarlatest news in hindinational newspribbgom ivf center alwarRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .