AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जैनम ज्वैलर्स के मालिक की हत्या-लूट का तीसरा आरोपी भी पकड़ा गया: थाने से फरार होने के प्रयास में टूटा पैर

Lucky Jain by Lucky Jain
April 9, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur jewellery murder loot case udaipur police arrest murder loot accused from kaithal haryana


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हॉस्पिटल में रूककर काट रहा था फरारी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर में 20 दिन पहले दिनदहाड़े हुई जैनम ज्वैलर्स के मालिक की हत्या और लूट मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी आशीष चौधरी को भूपालपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के अनुसार भूपालपुरा थाना पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के कैथल में दबिश दी और आरोपी आशीष चौधरी को धरदबोचा।(udaipur jeweller murder loot case)

आशीष को हरियाणा से पकड़कर भूपालपुरा थाना पुलिस उदयपुर लायी। पुलिस आरोपी आशीष चौधरी को भूपालपुरा थाने लाकर सेल थाने की जेल में डाल रही थी, इसी दौरान उसने कांस्टेबल को धक्का देकर थाने से भागने का प्रयास किया। भूपालपुरा थाना पुलिस ने उसे घेरा, तो आशीष ने थाने की दीवार फांदने का प्रयास किया, इस दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया और पुलिस ने उसे थाना परिसर में ही पकड़ लिया। पुलिस ने एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है, जहां उसके पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया है। भूपालपुरा थानाधिकारी मुकेश सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आशीष को गिरफ्तार किया है।

sanchi fireworks shop in udaipur

सरकारी अस्पतालों में काट रहा था फरारी

पुलिस ने बताया कि उदयपुर में हत्या और लूट कर आरोपी अलग-अलग संसाधनों से फरार होकर दिल्ली पहुंच गया था। दिल्ली पहुंचने के बाद उन बड़े सरकारी अस्पतालों में जाता, जहां बड़ी संख्या में मरीजों और तीमारदारों का आना-जाना रहता था। आशीष ने सरकारी अस्पतालों के परिसरों में रूक-रूक कर फरारी काटी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindiudaipurudaipur jeweller murder loot caseudaipur jewellery loot murder caseudaipur jewellery murder loot caseUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .