राजस्थान समाज सेवा संस्थान का सेवा अभियान
उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। पक्षियों की सेवा के लिए राजस्थान समाज सेवा संस्थान के सेवा अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेदला खुर्द, कलड़वास गांव और यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परिंडे बांधे।
बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेदला खुर्द में प्रधानाध्यापक कृष्णदत औदिच्य, स्टाफ और स्कूली बच्चों ने संस्थान की टीम के साथ पेड़ों पर परिंडे बांधे।
स्कूल के आसपास रहने वाले बच्चों ने छुट्टियों के दिनों में नियमित परिंडे भरने की जिम्मेदारी भी ली है। संस्थान की सेवा टीम में शामिल युगल किशोर जोशी ने बच्चों को परिंडे की सेवा का महत्व भी बताया।
गांव में पक्षी प्रेमियों को निशुल्क परिंडे वितरित भी किए

संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि गिर्वा पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलड़वास में संस्थान की सेवा टीम के दीपेश शर्मा और जागरूक बच्चों ने स्कूल परिसर में परिंडे बांधे गए। गांव के पीपलेश्वर महादेव मंदिर, शिव कल्याणेश्वर महादेव, मोटा देवरा मंदिर में भी परिंडे बांधे गए। गांव में पक्षी प्रेमियों को निशुल्क परिंडे वितरित भी किए गए।


