पाली,(एआर लाइव न्यूज)। पाली में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 3 7 भूकंप की तीव्रता रही। इसका केंद्र बिन्दू पाली जिला मुख्यालय से 71 किलोमीटर दूर पिपला गांव सादड़ी था।(earthquake in pali)
जानकारी के अनुसार देर रात लोग सो रहे थे, तभी अचानक घरों की खिड़कियां और पंखे हिलने लगे, लोग तत्काल घरों से बाहर की तरफ भागे। केन्द्र बिंदू पिपला गांव सादड़ी होने से इसके आस-पास के देसूरी, सादड़ी, घाणेराव, मुंडारा, नाड़ोल, नारलाई आना सहित आस-पास के गांवो में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
जम्मू कश्मीर में भी आया भूकम्प
शुक्रवार रात 11 बजे जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भी 3 2 रिक्टर पैमाने पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि जापान से लेकर न्यूयॉर्क तक दुनियाभर में फाल्ट लाइन्स के करीब भूकम्प के झटके लग रहे हैं। टेक्टोनिक प्लेटस दुबारा सैटल नहीं हो जाती यह झटके आगामी कुछ दिन तक जगह-जगह पर महसूस होंगे। शुक्रवार देर रात आया भूकंप अरावली बेल्ट के बेहद करीब था।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


