उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के अंबामाता क्षेत्र में मस्तान बाबा दरगाह के पास शुक्रवार सुबह 7.30 बजे कुत्तों के झुंड ने 4 वर्षीय बच्ची पर हमला किया और उसे नोंच-नोंच कर मार डाला। बच्ची की मौत के बाद कुत्तों के आतंक से परेशान क्षेत्रवासियों में भी आक्रोश है।(stray dogs attack)
अंबामाता थाने के हेडकांस्टेबल रणजीत सिंह ने बताया कि कुत्तों के हमले में सागर, एमपी निवासी रेशमा (4) पुत्री नदीम खान की मौत हुई है। रमजान का महीना चल रहा है, जिसके चलते नदीम खान परिवार सहित जियारत करने उदयपुर में मल्लातलाई स्थित मस्तान बाबा दरगाह आया हुआ है और यहीं ठहरा हुआ है।
जुम्मे की नमाज के चलते सुबह जल्दी तैयार होने के लिए नदीम बच्ची को लेकर सुबह सुलभ कॉम्पलैक्स गया। सुबह करीब 7.30 बजे बच्ची को नहलाकर-तैयार कर नदीम ने सुलभ कॉम्पलैक्स परिसर में बैठा दिया और खुद नहाने चला गया। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते सुलभ कॉम्पलैक्स के बाहर आ गयी, यहां मौजूद कुत्तों ने झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोंच डाला। बच्ची की आवाज सुनकर नदीम सहित अन्य लोग दौड़कर वहां पहुंचे, कुत्तों को भगाकर गंभीर घायल बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : चित्तौड़गढ़ में कुत्तों ने स्कूल जा रहे बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला था
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


