AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चुनावी चर्चा : वंडर सीमेंट के मालिक पाटनी परिवार ने प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार को किस फायदे के लिए दिया था इतना चंदा.?

Lucky Jain by Lucky Jain
April 1, 2024
Reading Time: 2 mins read
wonder cement and patni family donated electoral bonds to congress more than bjp udaipur rajasthan news RK Marble group


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • इलेक्टोरल बॉन्ड और उदयपुर, राजस्थान की कंपनियां…
  • इलेक्टोरल बॉन्ड : वंडर सीमेंट ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को 28 करोड़ का चंदा दिया था
  • chunavi charcha or electoral bonds

लकी जैन, उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनावों के चलते पूरे देश में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं, इसी बीच राजनीतिक हलकों और आमजनता के बीच भी इलेक्टोरल बॉन्ड से भाजपा और कांग्रेस को दिया गया चंदा भी खूब चर्चा में है। लोग इस बात में खूब रूचि ले रहे हैं कि किस कंपनी ने भाजपा को ज्यादा चंदा दिया, तो किस कंपनी ने कांग्रेस को ज्यादा चंदा दिया है और इस चंदे की एवज में कंपनियों को क्या फायदे हुए.? (chunavi charcha or electoral bonds)

इसी चर्चा के बीच एक नाम आता है राजस्थान के आरके ग्रुप (RK Marble group) की वंडर सीमेंट कंपनी (wonder cement) का जिसके मालिकों पाटनी परिवार (Patni Family) ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 से पहले पिछली कांग्रेस सरकार को भाजपा की तुलना में करीब तीन गुना ज्यादा चंदा दिया था।

भाजपा को 10 तो कांग्रेस को 28 करोड़ का चंदा

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी हुए इलेक्टोरल बॉन्ड के आंकड़ों को जब एआर लाइव न्यूज की संपादक लकी जैन ने खंगाला तो यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले वंडर सीमेंट ने कांग्रेस को अक्टूबर 2022 से नवंबर 2023 के बीच 28 करोड़ रूपए का चंदा दिया था, यह चंदा पाटनी परिवार के सदस्यों के नाम से व्यक्तिगत तौर पर, वंडर सीमेंट और इसकी पार्टनर कंपनियों ने दिया था। जबकि भाजपा को वंडर सीमेंट ने नवंबर 2023 में महज 10 करोड़ का चंदा 1-1 करोड़ रूपए के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदकर दिया था।

यहां बार-बार यही सवाल उठ रहा है कि राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार से आरके ग्रुप या वंडर सीमेंट को ऐसा क्या फायदा मिला था, कि उसने कांग्रेस को इतना चंदा दिया था। चंदा देने का पैटर्न भी ऐसा रखा कि आसानी से किसी की नजर में न आए।

wonder cement and patni family donated electoral bonds to congress more than bjp udaipur rajasthan news RK Marble group

कांग्रेस को दिए चंदे का पैटर्न ऐसा कि किसी को पता न चले.!

यहां एक बात और रोचक दिखायी दी। आरके ग्रुप की वंडर सीमेंट कंपनी द्वारा भाजपा और कांग्रेस को दिए गए चंदे के पैटर्न में काफी अंतर नजर आया। वंडर सीमेंट कंपनी ने नवंबर 2023 में एक साथ 1-1 करोड़ के 10 बॉन्ड एक ही तारीख में खरीदकर 10 करोड़ का चुनावी चंदा भाजपा को दिया। लेकिन कांग्रेस को चंदा देने का पैटर्न काफी अलग रहा। वंडर सीमेंट कंपनी के जरिए कांग्रेस को भी भाजपा के बराबर ही कुल 10 करोड़ का चंदा दिया गया, लेकिन इसके अतिरिक्त 18 करोड़ का चंदा पाटनी परिवार के सदस्यों के नाम से और वंडर सीमेंट की पार्टनर कंपनियों के नाम से अलग-अलग दिया गया है।

पाटनी परिवार के इन सदस्यों ने कांग्रेस के लिए खरीदे इलेक्टोरल बॉन्ड

आंकड़ों के अनुसार आरके मार्बल ग्रुप और वंडर सीमेंट कंपनी के मालिक पाटनी परिवार के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, सुशीला पाटनी, विनीत पाटनी, विवेक पाटनी, विकास पाटनी और ऋषभ पाटनी ने व्यक्तिगत तौर पर अक्टूबर 2022 में अलग-अलग कर कुल 13 करोड़ का चंदा कांग्रेस को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए दिया।

इसके बाद विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नवंबर 2023 में वंडर सीमेंट ने 1-1 करोड़ के 10 बॉन्ड खरीदकर 10 करोड़ और पार्टनर कंपनी वंडर मिनिरल्स ने 3 करोड़ और वंडर मार्मोस्टोन कंपनी ने 2 करोड़ रूपए का चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदकर कांग्रेस को दिया। इस प्रकार आरके ग्रुप के पाटनी परिवार ने व्यक्तिगत और अपनी कंपनियों के जरिए कुल 28 करोड़ रूपए का चंदा कांग्रेस को दिया। इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने के इस पैटर्न पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों पाटनी परिवार कांग्रेस को दिए गए अतिरिक्त चंदे को किसी की नजर में आने से बचाना चाहता था.?

खबर को विस्तार से सुनने के लिए वीडियो पर क्लिक करें :-

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: Amit Shahar live newschunavi charchachunavi charcha or electoral bondselectoral bondelectoral bondslatest news in hindiloksabha election 2024national newspatni familyRajasthanrajasthan newsRK GroupRK MarbleRK Marble groupudaipurUdaipur newsudaipur news updatevimal patniwonder cementwonder cement and patni family donated electoral bonds

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .