AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों ने डांस-ड्रामा की प्रस्तुतियों से बटोरी तालियां

Lucky Jain by Lucky Jain
March 23, 2024
Reading Time: 1 min read
नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों ने डांस-ड्रामा की प्रस्तुतियों से बटोरी तालियां


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वार्षिकोत्सव में गरीब, मजदूरों के बच्चों ने दिखाया कौशल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिक उत्सव शनिवार को आयोजित हुआ।(Narayan seva sansthan)

पिछले 10 वर्षों से बड़ी के आसपास के गरीब व मजदूर वर्ग के बच्चों को आधुनिक और डिजिटल अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के उद्देश्य से नारायण चिल्ड्रन एकेडमी स्थापित हुई। जिसमें वर्तमान में 650 से ज्यादा बच्चे अध्ययनरत है। वार्षिक उत्सव में आलोक स्कूल के निदेशक व शिक्षाविद् डॉ. प्रदीप कुमावत, डाइट प्राचार्य डॉ. बृजबाला शर्मा और संस्थापक चैयरमेन कैलाश मानव, कमला देवी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में इन बच्चों को हौसला बढ़ाया।

अतिथियों ने बच्चों के नृत्य, कौशल प्रस्तुतियों को देखकर तथा रिपोर्ट कार्ड जानकर संस्थान के प्रयासों की प्रशंसा की। रिपोर्ट कार्ड एकेडमी की प्रिंसिपल अर्चना गोवलकर ने प्रस्तुत किया।

राधा कृष्ण के गीतों पर नृत्य और ड्रामा की प्रस्तुतियां

वार्षिक समारोह में दृष्टि डांगी, लक्ष्य सुथार, महिपाल सिंह ने मंच पर एंकरिंग की। विभिन्न प्रस्तुतियों में कक्षा एक से पांचवी तक के बच्चों ने पंजाबी, राजस्थानी,क्लीन इंडिया, गाँवों में भारत, संस्कारों, राधा कृष्ण के गीतों पर नृत्य और ड्रामा की प्रस्तुतियां दी।

प्रारंभ में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, निदेशक वंदना अग्रवाल, पलक अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने उत्सव में प्रस्तुति देने वाले और वर्षभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 से अधिक बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान लता, सपना (UK), इंदर पुनवानी, प्रिया पुनवानी (स्पेन), विनसेट, इसाबेल (फ्रांस), हंसाबेन मकवाना ( मुंबई), बड़ी सरपंच मदन पंडित और पूर्व सरपंच प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

Tags: ar live newslatest news in hindinational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .