बढ़ने लगा गर्मी का असर
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। होली के पर्व से पहले उदयपुर सहित राजस्थान के कई भागों में गर्मी का असर तेज हो गया है।
उदयपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस जबकि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से ऊपर आने से गर्मी का असर तेज हो गया है। maximum temperature 36.1 degrees in Udaipur
राज्य के दक्षिण पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान औसत से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी 2-3 दिनों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।उदयपुर में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री था। न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।
24 मार्च को कुछ जगह बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 मार्च को पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान के बीकानेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 26.27 मार्च को उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में प्रभावी होने की संभावना है।