AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दिनदहाड़े जैनम ज्वैलर्स के मालिक की हत्या कर डेढ़ किलो सोने की लूट, बदमाश ने राहगीर पर फायरिंग कर छीनी स्कूटी

Lucky Jain by Lucky Jain
March 21, 2024
Reading Time: 2 mins read
udaipur gold loot at jainam jewellers owner killed police caught one accused


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लुटेरे लोगों पर फायरिंग कर भागे, भीड़ ने एक आरोपी को दबोचा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के अशोक नगर मैन रोड स्थित जैनम ज्वैलर्स पर गुरूवार दोपहर तीन बदमाशों ने डेढ़ किलो सोने की लूट की वारदात को अंजाम दिया, वारदात के दौरान बदमाशों ने जैनम ज्वैलर्स के मालिक अनिल जैन की गला दबाकर हत्या कर दी। लुटेरे मौके से सोना लेकर पैदल ही भागे, इस दौरान लुटेरों ने लोगों पर फायरिंग भी की। (udaipur gold loot at jainam jewellers)

लुटेरे जेवरों से भरे बैग को लेकर पैदल ही आयड़ क्षेत्र में पहुंचे, इधर पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी। पैदल भाग रहे आरोपी लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग की, इस दौरान कांस्टेबल भंवर सिंह बाल-बाल बच गए। आरोपी भागते हुए आयड़ क्षेत्र में पहुंचे और एक युवक पर पिस्टल तान हवाई फायरिंग कर उससे स्कूटी छीनकर फरार हो गया। इस दौरान आयड़ क्षेत्रवासियों ने एक आरोपी को धरदबोचा, पकड़े गए आरोपी से लूटा गया डेढ़ किलो सोना भी बरामद हो गया है। पकड़ा गया बदमाश रोहतक हरियाणा का रहने वाला है। बदमाश ने स्कूटी छीनने के लिए क्षेत्रीय युवक पर की फायरिंग, वारदात का लाइव वीडियो

शोरूम में मृत मिले जैनम ज्वैलर्स के मालिक अनिल जैन

पुलिस के अनुसार लूट की सूचना पर जब पुलिस जैनम ज्वैलर्स पर पहुंची तो उसके मालिक अनिल जैन पुलिस को वहां मृत मिले। परिजन उन्हें बचाने की उम्मीद लेकर निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर पर कोई गोली का निशान तो नहीं था। बदमाशों ने लूट के लिए अनिल जैन के साथ मारपीट की, गला दबाया, जिससे उनकी मौत हो गयी, हालां कि अनिल जैन की मौत का मेडिकल कारण को पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा।

udaipur gold loot at jainam jewellers owner killed police caught one accused

आरोपी ने भागने का प्रयास किया, पैर में लगी गोली

क्षेत्रवासियों द्वारा घेर कर पकड़े गए आरोपी को भीड़ से बचाते हुए भूपालपुरा पुलिस थाने लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पकड़ से भागने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार आरोपी के पैर में गोली लगी है, पुलिस ने उसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

udaipur gold loot at jainam jewellers owner killed police caught one accused

आयड़ क्षेत्र में फैली सनसनी

आयड़ क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि बेटा घर के बाहर स्कूटी लेकर खड़ा ही था, तभी दो युवक भागते हुए गली से निकले। एक युवक मेरे बेटे के पास रूका और उस पर पिस्टल तानते हुए उससे स्कूटी की चाबी छीन ली। मैं भगाते हुए बाहर आयी। इस पर आरोपी ने हम पर फायरिंग की और हमारी स्कूटी लेकर फरार हो गया। भाग रहा दूसरा आरोपी जब तक स्कूटी लेकर पहुंची उसके साथी तक पहुंचता, क्षेत्रवासियों ने उसे धरदबोचा। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindiloot in udaipurmurder and loot in udaipurrajasthan newsudaipurudaipur gold lootudaipur gold loot at jainam jewellersUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .