जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में दिल्ली-अजमेर हाईवे पर सोमवार तड़के हुए हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी, वहीं 3 गंभीर घायल हैं। कार सवार बुटाटी धाम से दर्शन कर शाहपुरा लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे हाईवे पर तेज रफ्तार कर अचानक अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं तीन गंभीर घायल अस्पताल में उपचाररत हैं। सेवड़ माता मंदिर के पास सोमवार सुबह 5रू30 बजे की है।(jaipur car accident)
चंदवाजी पुलिस ने बताया कि हादसे में शाहपुरा निवासी पवन बुनकर 23 पुत्र बाबूलाल, सजना देवी 50 पत्नी लीलाराम बुनकर, नीमकाथाना निवासी कपूरी देवी 80 पत्नी फूलचंद और मोनिका 45 पत्नी बीरबल की मौत हुई है। कार सवार सभी लोग रिश्तेदार थे और बुटाटी धाम दर्शन करने गए थे। सुबह तड़के सभी लोग बुटाटी धाम से दर्शन कर शाहपुरा लौट रहे थे। दिल्ली-अजमेर हाईवे पर सेवड़ माता मंदिर के पास एक ट्रेलर खराब होने से रोड साइड खड़ा था।
शाहपुरा लौटते समय तेज रफ्तार कार को चालक नियंत्रित नहीं कर सका और कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


