AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

85 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 12, 2024
Reading Time: 1 min read
PM lays foundation stone and dedicates to nation multiple developmental projects


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री ने कहा,रेलवे का कायाकल्प विकसित भारत की गारंटी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में रेलवे की 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण तथा वन्दे भारत ट्रेनों सहित अन्य रेल सेवाओं का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया जिनमें राजस्थान को भी कई सौगातें मिली। indian railway project

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि गत 10 वर्षों में रेलवे का जो कायाकल्प हुआ है, वो विकसित भारत की गारंटी है। रेलवे का विकास केन्द्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी सरकार ने रेल बजट को केन्द्रीय बजट में शामिल किया, जिससे रेलवे का औसत बजट 6 गुना बढ़ गया है तथा आने वाले 5 साल में रेलवे का पूरी तरह कायाकल्प हो जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर मंडल की 20 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट को राष्ट्र को समर्पित किया गया। इसमें गति शक्ति कार्गो टर्मिनल. चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर में मेसर्स विमला इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड तथा उदयपुर जिले के खेमली में उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड (यूसीजीके) और गुड्स शेड. नाथद्वारा, डुंगरपुर, एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल (कुल 18), डूंगरपुर, खामलीघाट,अजमेर, विजयनगर, नसीराबाद, भीलवाड़ा, मावली जंक्शन, कपासन, फतेहनगर, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, सोजत रोड, सोमेसर, आबूरोड, पिंडवाड़ा राणा प्रताप नगर एवं उदयपुर शामिल है।

दृढ़ इच्छा शक्ति से रेलवे को मुश्किल हालात से निकाला बाहर

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले रेलवे के हालात इतने बदतर थे कि उत्तर-पूर्व के 6 राज्यों की राजधानी भी रेल सेवा से नहीं जुड़ पाई थी। देशभर में करीब 10 हजार से ज्यादा रेलवे फाटक मानवरहित थे। मात्र 35 प्रतिशत रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो पाया था और ट्रेन टिकट के आरक्षण में भी लम्बी लाइनें लगती थी।

मोदी कहा कि रेलवे लाइनों का दोहरीकरण भी पूर्ववर्ती सरकारों की प्राथमिकता में नहीं था। इन सब कारणों से आम आदमी को बहुत पीड़ा झेलनी पड़ती थी। ऐसे हालात से रेलवे को बाहर निकालने के लिए जो दृढ़ इच्छाशक्ति चाहिए थी, वो हमारी सरकार ने दिखाई है।

वन्दे भारत ट्रेनों का नेटवर्क देश के 250 से अधिक जिलों तक पहुंच चुका

मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि वन्दे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी नेक्स्ट जनरेशन ट्रेनें चल रही हैं। वन्दे भारत ट्रेनों का नेटवर्क देश के 250 से अधिक जिलों तक पहुंच चुका है। रेलवे का शत प्रतिशत विद्युतीकरण होने जा रहा है।

भारत में बनने वाले लोकोमोटिव और ट्रेन के डिब्बों का श्रीलंका, सुडान और म्यांमार जैसे देशों में निर्यात हो रहा है। हमारी सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की मांग विश्व में बढ़ने से देश में नए कारखानों की स्थापना होगी। विश्वकर्मा कारीगरों और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की रेलवे स्टेशनों पर बिक्री कर वॉकल फॉर लोकल को बढ़ावा दिया जा रहा है।

रेल सुविधा के लिए राजस्थान को मिल रहा पर्याप्त बजट : सीएम भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर जैसलमेर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के विकास रथ को जो तेज गति दी है। केंद्र सरकार रेलवे, सड़कों, हाईवे एवं एयरपोर्ट के विकास के लिए नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है तथा अपने कार्यकाल में विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण कर उन्हें समय पर जनता को समर्पित कर रही है। इस वर्ष के बजट में राजस्थान के लिए 9 हजार 7 सौ करोड़ रुपए से अधिक का रिकॉर्ड प्रावधान किया गया है।

राजस्थान को मिली ये सौगातें

  • अजमेर-दिल्ली-केंट वन्दे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन का चण्डीगढ़ तक विस्तार को हरी झंडी
  • कुचामन सिटी-नावां सिटी व फुलेरा गोविंदी मारवाड़ रेल खण्डों का दोहरीकरण का लोकार्पण
  • जोधपुर कारखाने के आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण
  • जैसलमेर में ट्रेन अनुरक्षण डिपो निर्माण कार्य का शिलान्यास
  • वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल्स का लोकार्पण
  • गति शक्ति कार्गो टर्मिनल व गुड्स शेड का लोकार्पण
  • भगत की कोठी स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ
Tags: ar live newslatest news in hindinational newsPrime Minister Narendra Modirailway project newsrajasthan newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .