जैसलमेर,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान मंगलवार दोपहर को जैसलमेर में क्रैश हो गया, विमान शहर से नजदीक एक हॉस्टल पर जा गिरा। हादसा ऑपरेशन ट्रेनिंग उड़ान (सोर्टी) के दौरान हुआ। गनीमत रही कि विमान से पायलट समय रहते इजेक्ट हो गया था, वहीं जहां विमान गिरा वह हॉस्टल भी खाली था, ऐसे में हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। तेजस एयरक्राफ्ट पोखरण में चल रहे भारत शक्ति युद्धाभ्यास में शामिल था। बताया जा रहा है कि तेजस लड़ाकू विमान इस तरह से पहली बार क्रैश हुआ है। (tejas aircraft crash in jaisalmer)
भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर हादसे की पुष्टि की है। भारतीय वायु सेना ने बताया तेजस ऑपरेशनल ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया है, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।

100 किमी दूर पोकरण में थे प्रधानमंत्री मोदी
जैसलमेर में जब तेजस विमान क्रैश हुआ, तब जैसलमेर से करीब 100 किमी दूर पोकरण में “भारत शक्ति” युद्धाभ्यास चल रहा था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेता और सेना के बड़े अधिकारी मौजूद थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


